ममता सरकार को झुकना पड़ा, अमित शाह को मिली पश्चिम बंगाल में रैली की अनुमति
राज्य सरकार किसी भी शर्ते में अमित शाह की रैली को अनुमति देने के मूड में नहीं थी।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में रायसरकार द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रैली की अनुमति नहीं दी गई थी लेकिन हाई कोर्ट ने भी अपने फैसले में रैली की इजाजत दे दी है। महानगर के विक्टोरिया हाउस के सामने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली को लेकर जगह की अनुमति के लिए छिड़ी जंग में अदालत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारा झटका दिया है। कोलकाता के विक्टोरिया हाउस के सामने अमित शाह की 30 नवंबर को प्रस्तावित यह रैली राज्य में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी जंग का मुद्दा बन गई थी। बीजेपी स्प्लैनेड स्क्वेयर में शाह की रैली कराने पर अड़ी थी जबकि कोलकाता प्रशासन इसकी इजाजत नहीं दे रहा था।
बता दें कि भाजपा धर्मतल्ला में विक्टोरिया हाउस के सामने शाह की रैली के लिए अनुमति चाह रही थी। पुलिस फिर नगर निगम और दमकल विभाग ने रैली की अनुमति न देकर इसे रद कराने की पूरी कोशिश की लेकिन हाई कोर्ट में जोन से भाजपा को बड़ी राहत मिल गई। शुक्रवार को न्यायाधीश देवांशु बसाक ने निर्देश दिया कि सभा निर्धारित स्थल पर ही होगी और तीन विशेष अधिकारियों की निगरानी में सभा का मंच तैयार किया जाएगा। इसमें कोलकाता नगर निगम, कोलकाता पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले अदालत ने कहा कि राजनीतिक दल जब नियम-कानून का पालन करने को तैयार हैं तो उसे सभा करने से मना नहीं किया जा सकता। अदालत के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App