कांग्रेसी नेता के बेटे ने खरीदा 100 करोड़ रु. का अपार्टमेंट
कंपनी प्रवक्ता ने कहा निवेश के लिए है फायदेमंद

X
haribhoomiCreated On: 23 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. मुबंई से एक कांग्रेसी नेता के बेटे के बहुत महंगे अपार्टमेंट खरीदने का मामला सामने आया है। आंजिक्य पाटिल ने मुंबई के वर्ली में एक ट्रिपल ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रु. बताई जा रही है। आंजिक्य पाटिल कांग्रेसी नेता और बिहार के पूर्व राज्यपाल डी.वाइ पाटिल के बेटे हैं।
समुंद्र किनारे है यह अपार्टमेंट
बता दें कि यह 23 स्टोरी बिलडिंग अपार्टमेंट समुंद्र-किनारे है और इसी के चलते अपार्टमेंट की अत्यधिक मांग हुई थी जानकारी के मुताबिक इस डील को रियल स्टेट सेक्टर में गेम-चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बाजार में अभी भी प्रोपर्टी को लेकर मंदी का दौर चल रहा है।
फर्म के नाम पर खरीदा गया है
सूत्रों के मुताबिक, यह अपार्टमेंट पाटिल की फर्म एआइपीएस रियल स्टेट के नाम से खरीदा गया है और इस डील के हस्ताक्षरकर्ता राजेश राउने है। बता दें कि इस अपार्मेंट की कीमत 95.4 करोड़ रु. है और स्टेम्प ड्यूटी में लगभग 4.7 करोड़ रु. लगे हैं।
निवेश के लिए अच्छी है यह प्रोपर्टी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पाटिल ने 21, 22, 23 वां फ्लोर खरीदा है। बता दें कि इस ट्रिपल ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट में विशाल छत और तीसरे पोडियम स्तर पर पार्किंग की भी सुविधा है। गौरतबल है कि पाटिल ने इस और कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन पाटिल की कंपनी के प्रवक्ता दिलीप कावद ने इस डील की पुष्टि की है। कावद ने कहा कि यह डील निवेश के नजरिए से काफी अच्छी है।
सिलवेरेन बंगलो नाम रखा गया
बता दें कि पाटिल के खरीदे गए अपार्टमेंट्स का नाम सिलवेरेन बंगलो रखा गया है। जानकारी के मुताबिक डेवलपर नोशिर तलाटी ने 2009 में इस प्रोपर्टी से पुनर्विकास अधिकार सुरक्षित किए थे और चार साल बाद उद्योगपति अविनाश भोसले की बेटी स्वपनाली ने इसके 19 और 20 वें फ्लोर को 75 करोड़ रु. में खरीदा था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story