मुख्यमंत्री योगी ने सीएमओ और दो पुलिस अफसरों को किया निलंबित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं दो पुलिस अधिकारियों को आज निलंबित करने के निर्देश दिये।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 April 2018 6:15 AM GMT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) एवं दो पुलिस अधिकारियों को आज निलंबित करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने प्रभावहीन प्रशासन को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की।
योगी की जनसभा में गीता देवी नामक महिला ने पुलिस अत्याचार को लेकर शिकायत की थी। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक को थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय और उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह यादव को निलंबित करने का निर्देश दिया।
महिला ने शिकायत की थी कि उसका पडोसी कुछ आवश्यक निर्माण कार्य नहीं करने दे रहा है और पुलिस पडोसी का पक्ष ले रही है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे दो दिन थाने में हिरासत में रखा गया और उत्पीडन किया गया।
मुख्यमंत्री भिटिया गांव गये और वहां जापानी इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण को लेकर असंतुष्ट नजर आये।
उन्होंने इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डा वेद प्रकाश शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शर्मा को निलंबित करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें- गुजरात में 67 आईएएस अधिकारियों का तबादला
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में योगी ने एससी—एसटी कानून को लेकर दलितों के प्रदर्शन पर कहा कि उनकी सहानुभूति दलित लोगों के साथ है। अगर उन्हें कोई समस्या है तो सरकार के पास आना चाहिए लेकिन प्रदर्शन के नाम पर अराजकता एवं कानून व्यवस्था बाधित करना सही नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story