Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर कोहरे में 35 गाडि़यां टकराई, 5 लोगों की मौत

दुर्घटना के पीछे किसकी लापरवाही थी, इसकी जांच भी की जा रही है।

यमुना एक्‍सप्रेस वे पर कोहरे में 35 गाडि़यां टकराई, 5 लोगों की मौत
X

ग्रेटर नोएडा. कोहरे की वजह से यमुना एक्‍सप्रेस वे पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कोहरे और लापरवाही से ड्राइव करने के कारण एक के पीछे एक लगभग 35 से ज्‍यादा गाडि़यां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीबन 10 बजे की है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कई गाडि़यां बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

वाहनों के टकराने के कारण रास्‍ते पर कुछ समय के लिए जाम लगा रहा। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है। इस घटना के पीछे किसकी गलती थी, पुलिस जांच कर रही है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्‍त कोहरा छाया है। कोहरा की वजह से दिन में भी लोगों को खासा दिक्‍कत हो रही है। कोहरे का सबसे ज्‍यादा प्रभाव यातायात पर पड़ रहा है। वाहनों के ड्राइवर दूर तक न देख पाने की वजह से दूसरी गाडि़यों से टकराने की संभावना ज्‍यादा रहती है। इस दौरान देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी कोहरे के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं।

राजधानी में 60 से अधिक ट्रेनें प्रभावित: राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह कोहरे से घिरी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 60 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 400 मीटर थी। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण शहर आने वाली कम से कम 54 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से जाने वाली 11 रेलगाड़ियों का समय बदला गया है। सुबह 8.30 बजे मौसम में 91 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में मौसम सर्द रहने की संभावना जताई है।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, राजधानी में मौसम का हाल -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story