चुनाव 2017: बीएसपी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए ब्रजेश पाठक
मायावती की पार्टी से ये तीसरे नेता हैं जिन्होंने बीएसपी पार्टी छोड़ दी है।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. बसपा सुप्रीमो मायावती को स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी के बाद अब तीसरा बड़ा झटका लगा है। सतीश चंद्र मिश्र के बाद पार्टी में दूसरा बड़ा ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले ब्रजेश पाठक ने बसपा छोड़ दी है। आगरा में रविवार को ही हुई मायावती की रैली के ब्रजेश पाठक संयोजक थे।
BSP's Brajesh Pathak, a close aide of Mayawati set to join BJP, shortly: Sources
— ANI UP (@ANINewsUP) August 22, 2016
बता दें कि बाहुबली छवि वाले पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक उन्नाव इलाके से आते हैं। उन्नाव से वो बसपा के लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में ब्रजेश पाठक ने सोमवार को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए बसपा को बड़ा झटका दिया है।
Delhi: Brajesh Pathak, a close aide of Mayawati joins BJP in presence of BJP President Amit Shah pic.twitter.com/uYGr13Chz1
— ANI UP (@ANINewsUP) August 22, 2016
हालांकि इसके कयास पहले से लगाए जा रहे थे, लेकिन अचानक ही उनका भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना उत्तर प्रदेश के चुनावी परिदृश्य में नए समीकरणों के संकेत जरूर दे रहा है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. वहीं छह विपक्षी विधायक लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए थे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story