बीजेपी नेता नकवी गिरफ्तार, मकरा गांव में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर प्रवेश का प्रयास
इस गांव में सोमावार को राजनीतिक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 31 Oct 2014 12:00 AM GMT
चौमंडलपुर. मुख्तार अब्बास नकवी, राहुल सिन्हा, कीर्ति आजाद और उदित राज को निषेधाज्ञा उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया। बीरभूम जिले के हिंसा प्रभावित मकरा गांव में निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी को उनकी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर बर्बर ताकतों के जरिए विपक्ष पर रोक लगाने की कोशिश और मकरा की घटना को दबाने का आरोप लगाया। इस गांव में सोमावार को राजनीतिक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेताओं को तब गिरफ्तार किया गया जब वे सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर गांव में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
जल्द ही सब कुछ सही होगा
बर्दवान विस्फोट की पृष्ठभूमि में पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरूख खान का कहना है कि राज्य में जल्दी ही सब कुछ सही हो जाएगा। बर्दवान में दो अक्टूबर को बम विस्फोट हुआ था। बुधवार रात जब उनसे राज्य में कथित उग्रवादी गतिविधियों के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा बंगाल का ब्रांड एंबेसडर होने के नाते, मैं राज्य की खुशहाली की कामना कर सकता हूं। जल्दी ही सब कुछ सही हो जाएगा।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या कहा विपक्ष ने -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story