अखिलेश ने CM योगी से किए तीखे सवाल
योगी सरकार आज विधानसभा में राज्य की कानून व्यवस्था पर जवाब दे सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 May 2017 3:39 PM GMT
उत्तरप्रदेश के मथुरा में सरे बाजार में लूट और हत्या के मामले में सूबे के ज्वैलर्स की हड़ताल जारी है। ये सर्राफा व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। योगी सरकार आज विधानसभा में राज्य की कानून व्यवस्था पर जवाब दे सकती हैं।
गौरतलब है कि मथुरा में लूट के बाद दो व्यापारियों की हत्या कर दी थी। आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था। अखिलेश ने विधानसभा में अपने भाषण के दौरान एंटा रोमियो स्कवॉड का भी मुद्दा उठाया था। अखिलेश ने कहा कि अगर Romeo की बात इंग्लैंड तक पंहुच जाती तो नेता सदन को जबाब देना पड़ता। रोमियो तो शरीफ था।
अखिलेश ने आगे कहा पता ही नहीं था कि हमारे नेता अधिकारी इतना अच्छा झाडू लगाते है। उन्होंने कहा कि "मैं बुंदेलखंड गया था वहां सिर्फ अन्न गाय दिखाई दी, गाय ही हमें रास्ता दिखा रही थी, सभी सड़कों और डिवाइडर पर गाय ही दिखाई दी थी।" अखिलेश ने कहा कि "बताओ गाय की वजह से आदमी की जान ले ली।"
अखिलेश ने ये भी कहा कि "गोवा की भी जानकारी दे, वहां गौ को लेकर आपकी क्या नीति है। राज्य सरकार आप नफरत फैलाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 100 नंबर लागू करना कितना मुश्किल था, मै तो कहता हूं कि सरकार के लोग 100 नंबर जाकर देखें।100 नंबर सबसे बेहतरीन सिस्टम है, ये आपके भी घोषणा पत्र में है. ये जो भी हम समाजवादियों का किया हुआ है।"
अखिलेश ने मथुरा कांड का मुद्दा उठाते हुए कहा "सरकार कानून व्यवस्था पर ये पिछड़ गई है, मथुरा को आप नहीं सभाल पा रहे है।हमारी सरकार की याद मत दिलाना, ये आपकी सरकार है।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story