Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अभिनेत्री खुशबू ने थामा कांग्रेस का हाथ, छह महिने पहले छोड़ा का द्रमुक का साथ

खुशबू ने दो हिंदी फिल्मों ''दीवाना मुझसा'' नहीं और ''प्रेमदान'' में काम किया है।

अभिनेत्री खुशबू ने थामा कांग्रेस का हाथ, छह महिने पहले छोड़ा का द्रमुक का साथ
X

चेन्नई. द्रमुक छोड़ने के करीब छह महीने बाद फिल्म अभिनेत्री खुशबू बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। खुशबू ने खुद एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी इस लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री के आने से पार्टी का मनोबल ऐसे समय में बढ़ेगा जब वरिष्ठ नेता जीके वासन ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी है। विवाह पूर्व यौन संबंधों सहित कई विषयों पर विवादित बयान दे चुकीं खुशबू ने 16 जून को डीएमके यह कहते हुए छोड़ी थी कि पार्टी नेताओं ने उनकी उपेक्षा की है। द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि को लिखे पत्र में, उन्होंने शिकायत की थी कि उनकी मेहनत को पार्टी में तवज्जो नहीं मिल रही।

खुशबू मई 2010 में द्रमुक में उस समय शामिल हुई थी जब यह पार्टी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ थी। खुशूबू अभिनेत्री होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, टेलीविजन होस्ट और नेत्री भी हैं। इन्होंने मुख्यत: दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। इन्हें तमिलनाडु सरकार की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है। खुशबू का जन्म अंधेरी मुंबई में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा अंधेरी स्थित स्वामी मुक्तानंद हाई स्कूल में हुई। खुशबू के तीन भाई भी हैं। खुशबू हिंदी, तमिल, तेलगू, मराठी और अंग्रेजी भाषा बोलती हैं।

नीचे की स्लाइड्स में जानिए, अभिनेत्री खुश्‍बू से जुड़ी खास बातें-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस
फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story