शर्मनाक: कपड़े उतरवाकर महिलाओं की जांच, 30 की अर्धनग्न अवस्था में ली तलाशी
सर्जिकल दस्ताने बनाने वाली एक कंपनी में महिलाओं के उतारवा दिए गए कपड़े।

X
haribhoomi.comCreated On: 2 Jan 2015 12:00 AM GMT
कोच्चि. सर्जिकल दस्ताने बनाने वाली एक कंपनी में महिलाओं के कपड़े उतरवा दिए गए। वाक्य कोच्ची का है, जिसमें सर्जिकल दस्ताने तैयार करने वाली कंपनी ने तीस महिलाओं के कपड़े उतार कर उनकी तलाशी लेने का मामला सामने आया है। कंपनी की तीन महिला कर्मचारियों द्वारा तीस महिला कर्मचारी की तलाशी लेने के दौरान उनके कपड़े तक उतरवा दिए गए।
बदसलूकी का यह मामला तब सामने आया जब कंपनी की सुरक्षा महिला कर्मी ने कंपनी में काम करने वाली इन तीस महिलाओं की जांच करनी शुरु की, महिला कर्मचारियों की तलाशी इस बात के लिए कि जा रही थी कि टॉइलट में सैनिटरी नैपकिन किसने प्रयोग किया है और उसे वही पर छोड़ दिया है। आपको बता दें कि इस बर्ताव के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है। जिसके चलते तीन महिला कर्मचारीयों के खिलाफ दूसरी महिलाओं की अर्जी पर आईपीसी की धारा 354 के साथ- साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह मामला तब सामने आया जब इन सभी तीस महिलओं ने अपने साथ हुए इस शर्मनाक हादसे की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायद दर्ज कर मामले की तहकीकात करते हुए कंपनी जा कर सच्चाई पता लगाने की कोशिश की।
इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए पुलिस और तीन सद्स्यीय समिति ने जांच करने के साथ साथ दुसरे कर्मचारीयों के विरोध करने पर प्रशासन ने बुधवार को एक सुपरवाइजर और सहायक सुपरवाइजर के साथ अन्य कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक सी वाई ए रहीम का कहना है कि तीनों महिला कर्मचारीयों को अभी किसी भी तहर से कोई दंड नहीं दिया जाएगा, उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, हम अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कुछ और बातें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story