देखिए, अभिनय से राजनीति में आईं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की 20 विंटेज तस्वीरें
जयललिता ने तमिल फिल्मों के साथ ही एक हिंदी और एक अंग्रेजी फिल्म में भी अभिनय किया।

बेंगलुरु. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत के फैसले के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद 1991 में उन पर 18 साल आय से अधिक 66.65 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। था। गौरतलब है कि जयललिता ने बतौर मुख्यमंत्री मात्र 1 रुपया प्रति माह वेतन पर काम किया है। बता दें कि जयललिता राजनीति में आने से पहले अभिनय करती थीं। जयललिता ने तमिल, तेलुगू, कन्नड, एक हिंदी तथा एक अँग्रेजी फिल्म में काम किया। जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं तभी उन्होंने 'एपिसल' नाम की अंग्रेजी फिल्म में काम किया।
जयललिता 15 वर्ष की आयु में कन्नड फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री की भूमिकाएं करने लगी थीं। इसके बाद वे तमिल फिल्मों में काम करने लगीं। वे दक्षिण भारत की पहली ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने स्कर्ट पहनकर फिल्मों में भूमिका निभाई थी। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की। फिल्मी करियर के बाद उन्होने एम.जी. रामचंद्रन के साथ 1982 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 18 साल पुराने मामले में आज कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया गया है। कोर्ट से फैसला आते ही उनके समर्थकों ने राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App