आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 20 लोगों के मरने की आशंका, 8 गम्भीर रूप से घायल
हादसे में घायल लोगों को काकिनाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी इलाके में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 20 लोगों की मौत की आशंका है। दस हादसे में 8 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को काकिनाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दीवाली से तीन दिन पहले यह दर्दनाक हादसा पूर्वी गोदावरी के कोथापल्लई थाना क्षेत्र की एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ। जानकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए।
एडीजी (लॉ ऐंड ऑर्डर) आरपी ठाकुर ने बताया, 'इस हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।' पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री मालिक के पास लाइसेंस है, लेकिन यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है।
नीचे की स्लाइड में जानिए, जारी है बचाव कार्य-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App