A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
UP News: उत्तरप्रदेश में एक महिला द्वारा पड़ोसी के का कान काटने की घटना सामने आई है। पहले गेट में ताला न बंद करने को लेकर विवाद हुआ इसके बाद गुस्साई महिला ने कान को काटकर अलग कर दिया। इतना ही नहीं कटे हुए कान को निगल गई। न्यू आगरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला आगरा में नगला पदी के देवी नगर का है। जहां रविन्द्र यादव के मकान में कई किराएदार किराया से मकान लेकर रहते हैं। सभी लोग आराम से अपने कमरे में रह रहे थे। घर में एक किराएदार के बच्चे का सुबह 6 बजे से पेपर था। जिसे लेकर किरायादार रामवीर ने बच्चे को छोड़ने के लिए चला गया।
दोनों हैं किराएदार
इस दौरान वह गेट खोलकर निकला और गेट पर ताला नहीं लगाया। जब यह जानकारी सुबह एक किराएदार को लगी तो उसे नागवार गुजरी और उसने झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि एक महिला ने पड़ोसी का कान काट कर निगल लिया।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
मकान में किराए से रहने वाले संजीव और उसकी पत्नी राखी ने गेट का ताला खुला देखकर विवाद करना शुरू कर दिया। गालियां देने लगे। गाली गलौज के बाद संजीव ने रामवीर बघेल के हाथ पकड़ लिए और उनकी पत्नी ने कान काट लिया। कान में इतनी जोर से काटा की कान का कुछ हिस्सा अलग हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने मकान में रह रहे अन्य किराएदार भी पहुंचे लेकिन तब तक कान कट चुका था। कान से काफी खून भी निकल गया। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है।
गटक लिया कान का कटा हुआ हिस्सा
कान को दांत के काटने के बाद लोगों ने कान के हिस्से को देने के लिए कहा लेकिन राखी ने कान का कटा हुआ हिस्सा निगल लिया। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया की जांच की जा रही है।
