Live: UP की 8 सीटों में वोटिंग समाप्त, शाम 6 बजे तक अमरोहा में 62.36 और मथुरा में 47.45% मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल

UP की 8 सीटों में वोटिंग समाप्त, शाम 6 बजे तक अमरोहा में 62.36 और मथुरा में 47.45% मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल

UP Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting Parsenteg update: लोकसभा चुनाव में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। मेरठ, मथुरा, बागपत और अमरोहा सहित यूपी की 8 सीटों में वोट डाले जा रहे हैं। आठ सीटों में 91 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। 10 महिला प्रत्याशी भी हैं। 1 करोड़ 67 लाख मतदाता मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे मतदान करेंगे। 2019 में बीजेपी ने आठ में से 7 और बसपा-सपा गठबंधन ने 1 सीट जीती थी। जानिए चुनाव से वोटिंग से जुड़े अपडेट...

20:11 PM(2 years ago )

आमरोहा सीट पर 62.36 फीसदी वोटिंग

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 08:11 PM IST

उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों में शाम 4 बजे तक 53.34 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादात मतदान आमरोहा सीट पर 62.36 और सबसे कम 47.45 फीसदी वोटिंग मथुरा में हुई है। यहां से अभिनेत्री हेमा मालिनी पिछले 10 साल से सांसद हैं। 

अलीगढ़ 56.62
अमरोहा  62.36
बागपत  53.69
बुलंदशहर  54.34
गौतमबुद्ध नगर  52.46
गाजियाबाद  48.21
मथुरा  47.45
मेरठ  55.49

 

20:03 PM(2 years ago )

शाम 5 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 08:03 PM IST

उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों की आठ सीटों पर शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने बताया कि शाम 5 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा, 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों को कवर करते हुए 8,852 स्थानों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की। 
 

18:32 PM(2 years ago )

जयंत चौधरी ने मथुरा में किया मतदान

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 06:32 PM IST

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान किया। कहा, पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल की चाह रखने वाली सरकार और गठबंधन सहयोगियों के सामने महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। हम सब कड़ी मेहनत कर रहे हैं।


 

18:00 PM(2 years ago )

8 सीटों में शाम 5 बजे तक 52.74 फीसदी वोटिंग

Posted by: Shivam Garg, 26 Apr 2024, 06:00 PM IST

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में शाम 5 बजे तक 52.74 फीसदी वोटिंग हुई। अमरोहा 61.89% मतदान के साथ अव्वल है। जबकि, मथुरा में महज 46.96% वोटिंग हुई है।  

अमरोहा 61.89%
मेरठ 55.49%
बागपत 52.74%
गाजियाबाद 48.21%
गौतमबुद्ध नगर 51.66%
अलीगढ़ 54.36%
बुलन्दशहर 54.34%
मथुरा 46.96%

17:32 PM(2 years ago )

अविनाश पांडे ने कहा- हार मान चुकी है भाजपा 

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 05:32 PM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, यह चुनाव INDIA गठबंधन मजबूती से लड़ रहा है। भाजपा जिस तरीके से दिखावा कर रही है। दर्शाता है कि वह डरे हुए हैं और हार मान चुके हैं। स्मृति ईरानी के लिए यह चुनाव कठिन है। निश्चित ही INDIA गठबंधन जीतेगा। 

 

17:28 PM(2 years ago )

आकाश आनंद ने कहा-मोदी की गारंट पर भरोसा नहीं करती जनता

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 05:28 PM IST

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग के बीच अयोध्या पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, पीएम मोदी 400 या 500 पार बोंले, लेकिन हकीकत इसके उलट है। उनकी गारंटी पर लोग भरोसा नहीं करते। उन्हें जमीन पर उतर कर पूछना चाहिए कि वो किसको वोट देना चाहते हैं। सच्चाई पता चल जाएगी। 400 क्या 250 पार भी नहीं कर पाएंगे। 

 

17:23 PM(2 years ago )

मोहम्मद शमी- अपने मुद्दों पर वोट करें

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 05:23 PM IST

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अमरोहा में मतदान किया। वोट डालने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा, मतदान आपका हक हैद। आपकी पसंद की सरकार चुनें, लेकिन वोट जरूर डालें। सबके अपने मुद्दे हैं, पसंदीदा उम्मीदवार को ही सपोर्ट करें। 

 

17:20 PM(2 years ago )

डीजीपी बोले-शांति पूर्ण चल रहा मतदान

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 05:20 PM IST

लखनऊ में DGP प्रशांत कुमार ने 8 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मानकों के अनुसार हमने व्यवस्था की है। 239 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां, 8,900 निरीक्षक और उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। 

 

15:57 PM(2 years ago )

3 बजे तक 44.13% मतदान

Posted by: Shivam Garg, 26 Apr 2024, 03:57 PM IST

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में दोपहर 3 बजे तक 44.13 फीसदी वोटिंग हुई। अमरोहा 44.08% मतदान के साथ अव्वल है। जबकि, मथुरा में महज 39.45% वोटिंग हुई है।  

अमरोहा 51.44%
मेरठ 47.52%
बागपत 42.92%
गाजियाबाद 41.13%
गौतमबुद्ध नगर 44.08%
अलीगढ़ 44.08%
बुलन्दशहर 44.54%
मथुरा 39.45%

15:15 PM(2 years ago )

बेहतर प्रदर्शन कर रहा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 03:15 PM IST

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी और उसका गठबंधन बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्थानीय पार्टियां इस चुनाव में भाजपा को हराने जा रही हैं।  

 

15:10 PM(2 years ago )

चुनाव 5 साल में आते हैं, मतदान जरूर करें 

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 03:10 PM IST

अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने मतदान के बाद कहा, लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को हिस्सेदारी लेनी चाहिए। चुनाव पांच साल में आते हैं। आप मतदान जरूर करें। 

 

15:05 PM(2 years ago )

मतदान को लेकर उमंग और उत्साह है

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 03:05 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 13 राज्यों में मतदान जारी है। PM मोदी के 10 साल के कामों को लेकर उत्साह र उमंग है। पूरे देश एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करते हुए देखना चाहता है। उन्होंने 10 वर्षों में देश नई दिशा दी है। नया करके दिखाया है। भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। 4 जून को प्रचंड बहुमत से NDA सरकार बनाएगी। 

 

15:01 PM(2 years ago )

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने किया मतदान

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 03:01 PM IST

गाजियाबाद के राजनगर में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने मतदान के बाद कहा, निसंदेह भाजपा पूरे देश में जीत रही है। पीएम मोदी ने लक्ष्य दिया है। मुझे भरोसा है कि हम इस लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे। 

 

14:54 PM(2 years ago )

अमरोहा 40.67%, मथुरा में 32.70% मतदान

Posted by: S L Kushwaha, 26 Apr 2024, 02:54 PM IST

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों में दोपहर 1 बजे तक 35 फीसदी वोटिंग हुई। अमरोहा 40.67% मतदान के साथ अव्वल है। जबकि, मथुरा में महज 32.70% वोटिंग हुई है। दोनों का अंतर आठ फीसदी का है। 

अमरोहा 40.67%
मेरठ 38.33%
बागपत 34.17%
गाजियाबाद 33.99%
गौतमबुद्ध नगर 36.05%
अलीगढ़ 35.55%
बुलन्दशहर 35.35%
मथुरा- 32.70%