A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Rajasthan Mausam: राजस्थान में 28 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। 27 जनवरी को लगभग पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहा लेकिन कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला। 28 जनवरी को मौसम कैसा रहने वाला है यहां जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार, 28 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 जनवरी को लेकर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। यानी कि इन जिलों में बारिश, ठंड, ओला व शीतलहर का कोई प्रभाव नहीं रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: फ्री गेहूं के लिए 26 जनवरी से रजिस्ट्रेशन चालू, 10 लाख लोगों का जुड़ेगा नाम; जानें प्रोसेस

पिछले 24 घंटे का तापमान
पिछले 24 घंटे के अगर मौसम की बात की जाए तो प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकांश राज्यों में हवा की आद्रता औसत मात्रा 50 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में 28 को आसमान साफ रहने की संभावना है। जबकि 29 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर एवं भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी, 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।