भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी कैंपस फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, इस केस में मुख्य आरोपी सुधांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। देर रात शराब पार्टी की रोक टोक को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। पिस्टल से की गई फायरिंग में दो छात्र घायल हुए थे। अंशु तेज पाटिल और वासु गुप्ता को गोली लगी थी। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर वारदात स्थल पर आरोपी सुधांशु का जुलूस निकाला पुलिस है।
पुलिस के मुताबिक, सेज यूनिवर्सिटी के छात्र अनिकेत शर्मा और ओम तिवारी अपने फ्लैट में पार्टी कर रहे थे। शोर बहुत हो रहा था तो सुधांशु, अंशुतेज पाटिल और हरीश दुबे ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद सुधांशु ने पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। वासु गुप्ता वहीं टहल रहे थे इसलिए उन्हें भी गोली लग गई। फायरिंग के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने सुधांशु की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम बनाई थी। कोटा समेत शहडोल में भी उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आखिरकार अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। कटारा हिल्स पुलिस ने इलाके में उसका जुलूस निकाला। इसका वीडियो भी सामने आया है।
(मध्यप्रदेश के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)