A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का शोर-शराबा थम गया है। पहले फेज में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन छह सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबलपुर में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार हैं। शहडोल में सबसे कम 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सीधी में 17, छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14 और बालाघाट में 13 कैंडिडेट के बीच चुनावी घमासान है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एमपी की छह सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर
छिंदवाड़ा सीट जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां से भाजपा के बंटी विवेक साहू और कांग्रेस के नकुलनाथ के बीच कड़ी टक्कर है। जबलपुर में भाजपा के आशीष दुबे और कांग्रेस के दिनेश यादव के बीच घमासान है। मंडला में कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम और भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।  

बालाघाट, सीधी और शहडोल में इनके बीच घमासान
बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा की डॉ भारती पारधी और कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार के बीच चुनावी कांटे की टक्कर है। सीधी में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने डॉ राजेश मिश्रा को मौका दिया है तो कांग्रेस ने कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है। अजय प्रताप सिंह भाजपा छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे हैं। शहडोल से बीजेपी की हिमाद्री सिंह और कांग्रेस के फुंदेलाल सिंह मार्को के बीच मुकाबला है। 

बैहर, लांजी और परसवाड़ा में चार बजे तक मतदान  
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेस में जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी, शहडोल और बालाघाट में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा।  शाम छह बजे तक लोग मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकते हैं। बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। यहां शाम चार बजे तक इसलिए वोटिंग होगी क्योंकि यह नक्सल क्षेत्र है।