MP बजट 2026 में लाड़ली बहना योजना को 23,882 करोड़ आवंटित। सरकार ने राशि बढ़ाने के संकेत दिए, महिलाओं को जल्द मिल सकता है बढ़ा हुआ लाभ।

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश की आधी आबादी यानी नारी शक्ति पर विशेष ध्यान दिया गया। सरकार ने सबसे बड़ी मद - 23,882 करोड़ रुपए लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को दी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इस योजना की राशि बढ़ाए जाने के भी संकेत दिए। 

इसी सत्र में बढ़ सकती है राशि
प्रदेश की भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना योजना की राशि को तीन हजार करने का वादा किया था। जो राशि पहले 1000 रुपए थी उसे सरकार द्वारा 1500 रुपए कर दिया गया है। माना जा रहा है कि, यह राशि 1750 या 2000 रुपए तक की जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इसी सत्र में यह राशि बढ़ाई जा सकती है।

मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट
यह बजट मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कुल 4,38,317 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 23, 882 करोड़ रुपए का प्रावधान है। वहीं लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: MP Budget 2026 Highlights: 4.38 लाख करोड़ का बजट, युवाओं-किसानों-महिलाओं को बड़े तोहफे, जानिए 10 बड़े ऐलान

यह भी पढ़ें:  MP Budget 2026–27: महिलाओं-किसानों के लिए विशेष प्रावधान, कोई नया कर नहीं, जानिए बजट में आम जनता को क्या मिला?

यह भी पढ़ें: MP आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: 11% विकास दर के साथ तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय ₹1.69 लाख पहुंची

यह भी पढ़ें: Cheetah Project Success: कूनो में गामिनी ने दिए 3 शावकों को जन्म, भारत में अब 38 चीते

यह भी पढ़ें: बिना अनुमति चल रहे अस्पतालों पर हाईकोर्ट सख्त : 31 संचालकों को भेजे नोटिस, कहा चार हफ्ते में पेश करें जवाब

लाड़ली बहना योजना की 33 किश्तें
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। तब 21 से 60 साल की शादीशुदा महिलाओं को 1000 रुपए डायरेक्ट उनके खाते में दिए जाते थे। इसके बाद यह राशि 1250 और फिर 1500 रुपए कर दी गई थी। सरकार ने बताया है कि, जून 2023 से फरवरी 2026 तक 33 किश्तें दी गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस राशि को तीन हजार रुपए तक करने की बात कह चुके हैं। योजना के तहत होने वाले नए रजिस्ट्रेशन फिलहाल बंद हैं और ऐसी महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं जो 60 साल से अधिक उम्र की हो गई हैं।

योजना से जुड़ी अहम जानकारी
1. जून 2023 में पहली बार कुल 1 करोड़ 25 लाख 6 हजार 186 हितग्राहियों को योजना से जोड़ा गया।
2. दूसरे चरण में 25 जुलाई 2023 से 20 अगस्त 2023 तक पुनः ऑनलाइन पंजीयन किया गया और 6 लाख 339 नवीन हितग्राही योजना से जोड़े गए।
3. वर्तमान में प्रत्येक पात्र महिला को 1500 रुपए मिल रहे हैं।
4. अगस्त 2023, अगस्त 2024 और माह अगस्त 2025 में लाभार्थी महिलाओं को ₹250 की विशेष आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया।
5. लाभार्थी महिलाओं को जून 2023 से दिसम्बर 2025 तक ₹48,632 करोड़ का भुगतान किया गया है।
6. जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक राशि ₹19,414 करोड़ का भुगतान किया गया है।
7. वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से दिसम्बर 2025 तक राशि ₹14,855 करोड़ का भुगतान किया गया है।

महिलाओं से जुड़ी अन्य योजना के लिए प्रावधान

  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना - 386 करोड़
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 - 1 हजार 801 करोड़
  • नारी कल्याण संबंधी अन्य योजना - 1 लाख 27 हजार 555 करोड़