A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bhopal: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अरुण कुमार खोबरे को लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा एक महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें यह सम्मान उनकी लिखी हुई विश्व की सबसे बड़ी हस्तलिखित श्रीरामचरित मानस के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. खोबरे को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है, जो उनकी अद्वितीय उपलब्धि का प्रतीक है।
भगवान को समर्पित
इस अवसर पर, डॉ. अरुण कुमार खोबरे ने इस सम्मान को भगवान श्रीराम और हनुमान जी को समर्पित किया है, जिनके आशीर्वाद से यह काम संभव हुआ। डॉ. खोबरे का मानना है कि पद, पैसा और पावर स्थायी नहीं होते, लेकिन सदकर्म और उपलब्धियां मरने के बाद भी सदैव जीवित रहती हैं।
कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे गए
इसके पहले भी, डॉ. खोबरे को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें इंटरनेशनल वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ओ.एम.जी बुक ऑफ रिकॉर्ड, भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, रॉयल सक्सेस इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, ग्लोबल गोल्ड टेलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, उन्हें इंडियन आइकॉन अवॉर्ड, इंडियन बेस्ट मीडिया टीचर अवॉर्ड, और उत्कृष्ट मीडिया गुरु शिक्षक सम्मान जैसे पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
