A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल। शहर के व्यापारिक केंद्र एमपी नगर में करीब 40 करोड़ रुपए से बनीं सीसी सड़कें सीवेज लाइन और चैंबर बनाने के लिए खोदी जा रही हैं, लेकिन इससे लोगों की आवाजाही मुश्किल भरी हो गई है। एमपी नगर जोन—2 में तो दो दिन से एक रोड़ से आवाजाही बंद है। यहां लाइनें बिछाने और उसे चैंबर से कनेक्ट करने का काम चल रहा है। लोगों का कहना है कि लाइनें बिछाने के बाद सड़कों पर तत्काल रेस्टोरेशन करवाया जाए ताकि पहले जैसी बनी मजबूत सड़क खराब न हो।
एमपी नगर जोन—2 के व्यवसायी अरविंद नेमा का कहना है कि, पूरे क्षेत्र में सीसी सड़कें अच्छी बनी थीं, लेकिन सीवेज लाइनें बिछाने के बाद उनका रेस्टोरेशन समय पर और ठीक तरीके से होना चाहिए। वरना सड़कें जहां से खोदी गई हैं वहीं से उखड़ जाएंगी। यहीं नहीं इस काम के कारण बिजली और कई नेटवर्किंग कंपनियों के वायरिंग टूटने से कई जगह इंटरनेट कनेक्शन गड़बड़ हो गए हैं।
शहर के अलग—अलग क्षेत्रों में बनेंगे 10 हजार से ज्याद चैंबर
इस योजना के तहत शहर में सीवेज, पानी सहित अन्य बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। करीब 155 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहैड टैंक जैसे काम होना हैं। 2028 तक इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस नेटवर्क के तहत वार्ड—4, 5, 6 और कोलार के वार्ड—80, 81, 82, 83, 84 और 85 को जोड़ा जाएगा। लाउखेड़ी में नया एसटीपी गुफा मंदिर, भैरवपुर, दीपड़ी, छाप और बर्रई में पंपिंग स्टेशन सहित 5284 मैनहोल चैंबर और 10,568 चैंबर बनाए जाएंगे। नए नेटवर्क से करीब 20 हजार घरों को सीवेज कनेक्शन मिलेगा।
काम पूरा होते ही शुरू होगा रेस्टोरेशन
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी प्रेम शंकर शुक्ला का कहना है कि शहर के बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की योजना पर काम चल रहा है। जैसे—जैसे काम पूरा होगा सड़कों का रेस्टोरेशन होगा। यह टेंडर की शर्तों में शामिल है। जोन स्तर पर इंजीनियर भी निर्माण कार्य पर नजर रखे हुए हैं।
