19:18 PM(2 years ago )
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सर्वाधिक वोटिंग होशंगाबाद की पिपिरया विधानसभा में हुई। शाम 6 बजे तक यहां 73.32%, सिवनी मालवा में 69.76%, तेंदूखेड़ा में 69.33%, सोहागपुर में 68.32% और गाडरवारा में 67.72% हुआ है।
19:03 PM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की छह सीटों में शाम 6 बजे तक 58.35 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसमें होशंगाबाद में सर्वाधिक औ रीवा में सबसे कम मतदान हुआ। सतना में भी पिछली बार की अपेक्षा करीब 10 फीसदी वोटिंग कम हुई है।
| लोकसभा | वोटिंग प्रतिशत |
| दमाेह | 56.18 |
| टीकमगढ़ | 59.79 |
| होशंगाबाद | 67.16 |
| खजुराहो | 56.44 |
| रीवा | 48.67 |
| सतना | 61.87 |
18:51 PM(2 years ago )
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने लोकसभा चुनाव सेकंड फेस के मतदान के बाद प्रेसवार्ता की। भोपाल में पीसी कर अनुपम राजन ने शाम 6 बजे तक हुई मतदान की स्थित से अवगत कराया।
18:37 PM(2 years ago )
होशंगाबाद के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा मतदान के बाद जीत का दावा कर दिया। कहा, होशंगाबाद के मतदाताओं ने जो उत्साह दिखया है, वह बदलाव चाहते हैं। देश का युवा बेरोजगारी और महंगाई से निजात चाहता है। कांग्रेस ने जिस तरीके से नौकरियां और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। किसानों ने एमएसपी और उचित दाम के लिए मतदान किया है।
18:15 PM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ संसदीय सीट में मतदान किया। कहा, देश में इन 10 सालों में जितना काम हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। हमें विपक्ष को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।
18:12 PM(2 years ago )
नागौद विधायक और पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह ने पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद कहा, आज दूसरे चरण का मतदान है। सभी मतदाता भाई-बहनों से अपील है कि मतदान जरूर करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आपका अमूल्य मत जरूरी है।
18:04 PM(2 years ago )
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे शुक्रवार को जनसंपर्क करते हुए खजूरी गांव पहुंची थीं। यहां ग्रामीण महिलाओं ने पानी की समस्या बताई तो वह भड़क गईं। कहा, यह मेरा काम नहीं है। लिखकर दो समस्या का समधान होगा। प्रियदर्शनी राजे का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
17:44 PM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की आठ सीटों में शाम 5 बजे तक 54.83% मतदान हुआ है। सर्वाधिक वोटिंग होशंगाबाद में 63.44 फीसदी, इसके बाद सतना और टीकमगढ़ में 57 फीसदी के करीब मतदान हुआ। सबसे कम रीवा में 45.02 फीसदी वोट पड़े हैं।
| लोकसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
| दमोह | 53.66 |
| होशंगाबाद | 63.44 |
| खजुराहो | 52.91 |
| रीवा | 45.02 |
| सतना | 57.18 |
| टीकमगढ़ | 57.19 |
17:15 PM(2 years ago )
अभिनेता आशुतोष राणा ने होशंगाबाद संसदीय सीट के नरसिंहपुर में मतदान किया। आशुतोष राणा ने कहा, देश के किसी भी हिस्से में क्यों न हों, मत का इस्तेमाल जरूर करें। जब भी चुनाव होते हैं मैं अपने जन्म स्थान गाड़रवारा में वोट डालने जरूर आता हूं। सड़क और संसद लोकतंत्र के दो पहलू हैं। मतदान नेतृत्व चुनने का माध्यम है, लेकिन लोकतंत्र तभी मजबूत रहेगा, जब लोग इस पर भरोसा करेंगे। और निष्पक्ष भावा से अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
17:09 PM(2 years ago )
दमोह संसदीय क्षेत्र के जबेरा में नरेंद्र सिंह पिता रज्जू सिंह की शादी है। गुरुवार को बारात से वह घोड़ी पर सवार होकर मतदान करने बूथ केंद्र तक पहुंचे। नरेंद्र सिंह ने माड़नखेड़ा केंद्र में अपना वोट डाला है।
17:06 PM(2 years ago )
सतना संसदीय सीट में उचेहरा जनपद के अतरवेदिया निवासी रोशनी कुशवाहा की रात को शादी हुई। सुबह ससुराल जाने से पहले उन्होंने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। पिता कैदीलाल ने बताया कि रोशनी की शादी कंचनपुर (कोठी) निवासी नीरज कुशवाहा के साथ हुई है। पोलिंग बूथ-176 पर मतदान करने दोनों साथ में गए थे।
16:24 PM(2 years ago )
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की गंज हायर सेकेंडरी स्कूल में उस वक्त हंगामा हो गया, जब परिचय-पत्र और पर्ची होने के बावजूद कुछ ग्रामीणों को वोट नहीं डालने दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला एजेंट है, जो परिचय पत्र और पर्ची होने के बाद भी वोटिंग नहीं करने दे रही। नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।
15:53 PM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.68 फीसदी वोटिंग हुई है। होशंगाबाद में 55.79 फीसदी वोट पड़े। इसके बाद सतना में 47.68 फीसदी वोट पड़े हैं। सबसे कम 37.55 फीसदी वोटिंग रीवा में हुई है।
| लोकसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
| दमोह | 45.69% |
| होशंगाबाद | 55.79% |
| खजुराहो | 43.89% |
| रीवा | 37.55% |
| सतना | 47.68% |
| टीकमगढ़ | 49.84% |
15:26 PM(2 years ago )
होशंगाबाद संसदीय सीट के आदिवासी बहुल्य केसला ब्लॉक में आदिवासी युवतियों ने पारंपारिक नृत्य करते हुए वोट देने पहुंचीं। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।
15:20 PM(2 years ago )
खजुराहो प्रत्याशी व भजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने EVM पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा सुप्रीम कोर्ट का फैसला अपेक्षित था। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, लेकिन कांग्रेस और उसके नेता दिग्विजय सिंह जैसे लोग अपनी हार का ठीकरा फोड़ने EVM का दुरुपयोग करते हैं। इनके खिलाफ न्यायालय को कार्रवाई करनी चाहिए।
13:57 PM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 38.96 फीसदी वोटिंग हुई है। होशंगाबाद में 45.71 फीसदी वोट पड़े। इसके बाद सतना में 40.83 फीसदी वोट पड़े हैं। सबसे कम 31 फीसदी वोटिंग रीवा में हुई है।
| लोकसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
| दमोह | 37.57 % |
| होशंगाबाद | 45.71 % |
| खजुराहो | 37.89 % |
| रीवा | 31.85 % |
| सतना | 40.83 % |
| टीकमगढ़ | 40.21 % |
13:39 PM(2 years ago )
सतना लोकसभा में 1 बजे तक 41.69% मतदान हुआ। इसमें 45.45% पुरुष और 39.75% महिलाओं ने वोट डाले।
13:29 PM(2 years ago )
दमोह संसदीय क्षेत्र के हटा में एक मतदान केंद्र को मंडप की तरह सजाया गया है। मतदानकर्मियों ने पोलिंग बूथ के बाहर यहां पेड़े पौधों और हरी पत्तियों से छायादार मंडप डाला और उसके नीचे रंगोली सजाई। छाया पानी सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित इस पोलिंग बूथ को ईको फ्रेंडली मतदान केंद्र नाम दिया गया है। मतदान के लिए आए लोग यहां सुकुन महसूस कर रहे हैं। साथ ही फोटो-वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।
12:43 PM(2 years ago )
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के बिजोरा नीरज पिता अशोक अहिरवार ने शादी से पहले मतदान किया। उनकी आज शादी है। लिहाजा, बारात में जाने से पहले नीरज परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।
12:38 PM(2 years ago )
रीवा संसदीय क्षेत्र के सिरमौर में 103 वर्षीय रुद्र नारायण दुबे ने बेटे बहू और पोते के साथ मतदान करने पहुंचे ग्राम दोंदर स्थित मतदान केंद्र-48 में उन्होंने अपना वोट डाला। साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित किया।
12:35 PM(2 years ago )
रीवा लोकसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डढ़वा में सुभाष द्विवेदी मातृशोक के बावजूद मतदान करने पहुंचे। कहा, दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र देश में आपका अमूल्य वोट ही इसकी ताकत है। मैंने तो लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभा दिया। आप भी पीछे मत रहना।
12:31 PM(2 years ago )
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के छतरपुर में मनीषा कुशवाहा शादी के जोड़े में मतदान करने पहुंचीं। कैड़ी गांव स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-72 में वोट डालने के बाद मनीषा ने कहा, लोकतंत्र के इस उत्सव में हर किसी की सहभागिता जरूरी है। मैंने शादी के बीच समय निकालकर मतदान किया है। आप भी वोट जरूर डालें।
12:27 PM(2 years ago )
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन लोकसभा चुनाव को लेकर भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे चरण में अब तक हुई मतदान की जानकारी दी। साथ ही मतदान के दौरान आई समस्याओं से निदान कराया।
12:24 PM(2 years ago )
दमोह के काछी पिपरिया मतदान केंद्र में चुनाव के दौरान वनरक्षक श्रीराम पांडेय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताया है। पुलिस कांस्टेबल सुधीर गोस्वामी ने सीपीआर देकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अब वह खतरे से बहार हैं।
12:13 PM(2 years ago )
रीवा की कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने दोनों बेटों और बहू के साथ तिघरा स्थित मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंची। मतदान के बाद कहा, लोकतंत्र का पर्व है। हर किसी को मतदान विवेकानुसार जरूर करना चाहिए। नीलम ने कहा, रीवा लोकसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस काफी मजबूत है। रीवा में वह जीत की ओर अग्रसर है। नीलम ने कहा, NDA 200 सीटें नहीं जीत पाएगी।
12:04 PM(2 years ago )
सतना में सर्वाधिक 31.36 फीसदी मतदान रैगांव, इसके बाद मैहर 31.28, नागौद 31.09 और सबसे कम सतना लोकसभा सीट पर 28.63 फीसदी वोट पड़े। रामपुर बाघेलान में 30.03, अमरपाटन में 30.28 और चित्रकूट में 29.59 फीसदी मतदान हुआ। 9 बजे के बाद नागौद और रैगांव के लोग वोटिंग में अव्वल रहे। जबकि, सतना शहर के वोटर्स कम निकले।
11:51 AM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर सुबह के चार घंटे में 28.15 फीसदी मतदान हो गया। सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक 32.40 फीसदी मतदान होशंगाबाद में पड़े। जबकि, 30 फीसदी मतदान के साथ सतना दूसरे पायदान पर है। सबसे कम 26 फीसदी मतदान दमोह में हुआ।
| लोकसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
| टीकमगढ़ | 29.96% |
| दमोह | 26.84% |
| खजुराहो | 28.14% |
| सतना | 30.32% |
| रीवा | 24.46% |
| होशंगाबाद | 32.40% |
11:05 AM(2 years ago )
खजुराहो लोकसभा सीट के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मतदान किया। कहा, लोकतंत्र और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए मैंने अपने विवेक से मतदान किया। यह हमारा अधिकार है। देश के अन्य नागरिकों को भी स्वविवेक से मतदान करना चाहिए।
11:02 AM(2 years ago )
मुख्यमंत्री मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में जारी मतदान की स्थितियों का जायजा लिया। भाजपा ने इसके लिए प्रदेश स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया है।
10:58 AM(2 years ago )
सतना लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा, अमरपाटन विधायक राजेंद्र सिंह और रामपुर विधायक विक्रम सिंह ने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने सतना के नईबस्ती स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजेंद्र सिंह ने अमरपाटन और विक्रम सिंह ने रामपुर में मां के साथ मतदान करने पहुंचे।
10:50 AM(2 years ago )
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के नरसिंहपुर में दुल्हन ने विदाई से पहले लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया। मुशरान वार्ड के पुलिस लाइन निवासी शिवानी दुबे की शादी थी। विदाई से पूर्व पति के साथ वह संजय प्राथमिक शाला पहुंचकर अपना वोट डाला। कहा, लोकतंत्र के इस पर्व में हर किसी की सहभागतिजा जरूरी है।
10:46 AM(2 years ago )
सतना, रीवा, दमोह और नर्मदापुरम की कुछ पोलिंग बूथों में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीण सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लंबे समय से परेशान हैं। चुनाव के दौरान मतदान से पहले समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं।
10:42 AM(2 years ago )
सतना संसदीय क्षेत्र में महापौर योगेश ताम्रकार और चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने परिवार के साथ किया मतदान। योगेश ताम्रकार ने सतना के सीएम स्कूल में मां, पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया।
10:40 AM(2 years ago )
सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह और बसपा पत्याशी नारायाण त्रिपाठी ने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। सांसद गणेश सिंह ने सतना की बांधवगढ़ कॉलोनी और नारायाण त्रिपाठी ने मैहर के लटागांव स्थित मतदान केंद्र में वोट डाले।
10:32 AM(2 years ago )
सतना के बसपा प्रत्याशी नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। नारायण ने बताया कि सांसद गणेश सिंह ने प्रचार प्रसार की समय सीमा समाप्त होने केबाद 10 गड़ियों के काफिले के साथ मैहर सीमेंट फैक्ट्री पहुंचे और 200 से ज्यादा श्रमिकों की बैठक की।
10:27 AM(2 years ago )
सतना की प्राथमिक शाला जवाहर नगर केंद्र क्रमांक 100 में EVM खराब हो जाने से मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। काफी इंतजार के बाद EVM सही हुई, जिसके बाद मतदान शुरू हो पाया।
10:23 AM(2 years ago )
दमोह विधायक जयंत मलैया सेंट नावर्ट स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे, लेकिन सुबह से वहां मतदान शुरू नहीं था। इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को फटकार लगाई। कहा, क्या बात है अब तक वोटिंग शुरू नहीं हुई। सुबह 7 बजे ही हो जाना चाहिए था, इस पर बताया गया कि पोलिंग एजेंट के न पहुंचने से वोटिंग शुरू नहीं हुई।
10:06 AM(2 years ago )
मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों में सुबह 9 बजे तक दो घंटे में 13.82 फीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक 15.95 फीसदी मतदान होशंगाबाद सीट में हुआ है। जबकि, सबसे कम 13.34 मतदान दमोह में हुआ।
| लोकसभा सीट | वोटिंग प्रतिशत |
| टीकमगढ़ | 13.36 |
| दमोह | 13.34 |
| खजुराहो | 13.44 |
| सतना | 13.59 |
| रीवा | 13.44 |
| होशंगाबाद | 15.95 |
09:46 AM(2 years ago )
सतना संसदीय क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक दो घंटे में 13 फीसदी वोट पड़े। सतना सात विधानसभा सीटों में सर्वाधिक 15 फीसदी वोटिंग मैहर में हुई। जबकि, रैगांव और अमरपाटन में 14-14 फीसदी सबसे कम वोटिंग नागौद में 10 फीसदी पड़े हैं।
09:37 AM(2 years ago )
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र-6 के मतदान केन्द्र-75 में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने पत्नी डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता के साथ मतदान किया। कहा, लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना अमूल्य मत जरूर दें।
09:35 AM(2 years ago )
होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में गाडरवारा के ऋषि पवार ने शादी से पहले मतदान किया। सुभाष वार्ड स्थित मतदान केंद्र में परिवार के साथ पहुंचकर ऋषि ने मताधिकार का उपयोग किया। कहा, मैंने अपना वोट डाल दिया, आप भी लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाएं।
09:32 AM(2 years ago )
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में युवा मतदाता काफी उत्साहित हैं। सतना की शांभवी सिंह ने अपना पहला वोट डाला। कहा, डेमोक्रेसी की मजबूती के लिए देश के हर नागरिक को मतदान करना चाहिए। वहीं, होशंगाबाद के नरसिंहपुर में फर्स्ट टाइम वोट करने वाली शैलजा पटेल ने अन्य युवाओं से मतदान की अपील की है।
09:20 AM(2 years ago )
होशंगाबाद लोकसभा के नरसिंहपुर में साक्षी साहू ने विदाई से पहले पति के साथ नेहरू हायर सेकंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूर करें।
09:16 AM(2 years ago )
होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के नरसिंहपुर में 83 वर्षीय जगतनारायण तिवारी ने पत्नी के साथ एमएलबी स्कूल पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, लोकतंत्र के इस महापर्व 'मतदान' में हमने अपनी सहभागिता निभाई, आप भी अपना अमूल्य मत जरूर दें। वहीं करेली में 92 वर्षीय जसवंत कौर बेटे सुरजीत सिंह मुटरेजा के साथ गांधी भवन स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया।
09:11 AM(2 years ago )
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के मतदातओं में खासा उत्साह है। सुबह 6:45 बजे से ही लोग कतार में खड़े हो गए। भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहरिवार ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाले। दोनों उम्मीदवार अपनी अपनी जीते के प्रति आश्वस्त नजर आए।
09:07 AM(2 years ago )
सतना संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने बताया कि सतना शहर के मतदान केंद्र-100, चित्रकूट के मतदान केन्द्र-73 और जैतवारा के बूथ-160 में समस्या आई थी। सेक्टर अधिकारियों से चर्चा कर सामधान करा दिया गया है। तीनों मतदान केन्द्र में मतदान जारी है।
09:03 AM(2 years ago )
सतना लोकसभा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित 85 वर्षीय पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने गृह ग्राम पिथौराबाद स्थित मतदान केंद्र में परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ बेटे सुरेश दाहिया, पोते अनुपम दाहिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया।
08:57 AM(2 years ago )
नर्मदापुरम (इटारसी) के कावेरी स्टैंड के पास रहने वाली पूजा शर्मा ने शादी के दिन सुबह सुबह परिजनों के साथ एमजीएम कॉलेज पहुंचकर वोट डाले। उनकी शादी आज ही बैतूल में होनी है। सीएमओ रितु मेहरा ने पूजा का मुंह मीठा उपहार दिया। वहीं पुरानी इटारसी में रहने दुल्हन आरती दीपचंद ने विदाई से पहले मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
08:53 AM(2 years ago )
दमोह में पूर्व मंत्री जयंत मलैया परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे, लेकिन तब मतदान शुरू नहीं हो पाया था। इस पर वह भड़क गए। इसी तरह खजुराहो में देर से मतदान शुरू होने पर भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा ने नाराजगी जताई।
08:51 AM(2 years ago )
सतना संसदीय क्षेत्र में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग बूथ क्रमांक 92 में सुबह 8.15 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो सका। बड़ी संख्या में मतदाता इंतजार कर रहे हैं। EVM में खराबी बताई जा रही। इधर, नागौद विधानसभा के अटरा गांव की 166 नंबर पोलिंग बूथ में भी मतदान चालू नही हो पाया। अधिकारी मशीन खराब होने की वजह बता रहे हैं।
08:44 AM(2 years ago )
नरसिंहपुर में पंचायत मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। युवाओं से मतदान की अपील करते हुए कहा, देश का हर युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
08:37 AM(2 years ago )
होशंगाबाद संसदीय सीट के सिवनी मालवा में मतदान को लेकर पुलिस और बीएलओ के बीच बहस हो गई। जबकि सतना संसदीय क्षेत्र के चित्रकूट में 3 बूथों पर EVM खराब होने के कारण 7.52 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हुई।