Haryana weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। एक तरफ जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, वहीं अब धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है।इसके साथ ही कई जिलों में भी जारी किया।
इन 10 जिलों में हुआ 'यलो अलर्ट' जारी
पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के जिलों में आज प्रकृति का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | शहर | अधिकतम तापमान (°C) |
| नारनौल | 42.0° | हिसार | 41.2° |
| रोहतक | 41.9° | भिवानी | 41.0° |
| फरीदाबाद | 41.6° | सिरसा | 40.9° |
| नूंह (मेवात) | 40.3° | जींद | 40.7° |
| गुरुग्राम | 40.6° | चंडीगढ़ (न्यूनतम) | सामान्य से कम |
गर्मी ने ढ़ाया कहर
गुरुवार को हरियाणा के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक दर्ज किया गया है।सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में 0.7°C की वृद्धि हुई है। नारनौल और चरखी दादरी में रात का तापमान 24°C तक पहुंच गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण वहां रात को हल्की ठंडक बनी हुई है।
लोगों को चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ होने वाली हल्की बारिश से बढ़ते हुए पारे पर लगाम लगेगी और लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। आंधी के दौरान कच्चे ढांचों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवाओं के कारण बिजली की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।