Faridabad Girl Firing: फरीदाबाद में लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को मारी गोली, CCTV फुटेज वायरल

Faridabad man Shot Girl Student
X

फरीदाबाद में युवक ने छात्रा को मारी गोली।

Faridabad Girl Firing: फरीदाबाद में लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी ने बंदूक वहीं छोड़ दी और भाग गया।

Faridabad Girl Firing: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक ने एक छात्रा को गोली मार दी। आरोपी बाइक से लड़की के पास पहुंचा। उसने देसी कट्टे से 19 वर्षीय छात्रा को गोली मारी, फिर कट्टा छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इसका वीडियो भी सामने आया है। साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में ये घटना घटी। सोमवार देर शाम एक 19 वर्षीय छात्रा कोचिंग से वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक छात्र मोटरसाइकिल से उतरकर छात्रा के पास पहुंचा और दो गोलियां चलाईं। एक गोली छात्रा के कंधे पर लगी। गोली मारने के बाद छात्र देसी कट्टा वहीं छोड़कर बाइक से फरार हो गया। एफएसएल की टीम और पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंचे, उन्होंने देसी कट्टे को कब्जे में ले लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर शाम अचानक तेज पटाखे चलने की आवाज आई। ऐसा लगा किसी ने जोर से बम फोड़ दिया। इसके बाद वो नीचे आए, तो देखा एक लड़की खून से लथपथ थी।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक के साथ गली में खड़ा है। इसी दौरान दो लड़कियां भी वहां से गुजर रही होती हैं। आरोपी उनके सामने जाकर बंदूक तान देता है। एक लड़की और आसपास के लोग वहां से भाग खड़े हुए। आरोपी ने लड़की को गोली मार दी। इसके बाद बाइक के पास आया और अपना बैग उठाकर बाइक से भाग गया।

छात्रा का बयान दर्ज

मौके पर पहुंची पुलिस जांच अधिकारी ने युवती से बातचीत कर बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही इस बात का पता चल सकेगा कि आरोपी के पास ये देसी कट्टा कहां से आया और उसने ऐसा क्यों किया?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story