Greater Noida News: पश्चिमी एशिया में तनाव का असर यूपी के नोएडा में भी देखने को मिल रहा है। यहां पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से समस्या खड़ी हो गई। लोग बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने पहुंचने लगे, जिससे लंबी लाइनें लग गईं।

Greater Noida News:  ग्रेटर नोएडा में पश्चिमी देशों में युद्ध की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक खत्म हो गया है। इस वजह से वहां के वाहन चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। लोग अपनी गाड़ियां लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं लेकिन पंपों पर लोगों को पेट्रोल नहीं मिल पा रही है। कई चालकों को घंटों इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। यह सारी समस्या अफवाहों के कारण हुई। लोगों में यह अफवाह फैल गई कि पश्चिमी एशिया में तनाव की वजह से पेट्रोल खत्म हो गई है, जिससे जल्दबाजी में ज्यादा ईंधन खरीदने के लिए लोग पेट्रोल पम्पों पर आने लगे। इस वजह से नोएडा के कुछ पेट्रोल पम्पों पर ऐसी  स्थिति देखने को मिली।

अधिकारियों का दावा 

हालांकि अधिकारियों ने साफ तौर पर दावा किया है कि पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह कमी असल में घबराहट में खरीदारी और रविवार के अवकाश के कारण हुई है। रविवार को पंप बंद रहने और लोग अफवाह सुनकर एक साथ ईंधन जमा करने के लिए पेट्रोल पम्पों पर आने लगे इसलिए कुछ पम्पों स्टॉक खत्म हो गया। अधिकारी बार-बार बता रहे हैं कि कोई असली कमी नहीं है और स्टॉक पूरा भरा हुआ है। वे लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है।

नोएडा में भीड़ और स्टॉक की समस्या

पश्चिम एशिया में युद्ध का असर अब नोएडा तक साफ दिख रहा है। पेट्रोल की कमी की अफवाह फैलते ही पंपों पर भारी भीड़ लग गई है। कुछ जगहों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। वाहन चालक सुबह से शाम तक लाइन में खड़े हैं लेकिन ईंधन नहीं मिल पा रहा। यह सब अफवाहों की वजह से हुआ क्योंकि लोग युद्ध की खबर सुनकर डर गए और जल्दी-जल्दी पेट्रोल भरवाने पहुंच गए। इससे सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। 

झूठी अफवाह से हुई समस्या

अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक है और यह कमी सिर्फ घबराहट में खरीदारी तथा रविवार के अवकाश के कारण पैदा हुई है। पश्चिमी देशों और पश्चिम एशिया में युद्ध की अफवाहों ने लोगों को भ्रमित कर दिया जिससे यह भीड़ बढ़ गई। कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म दिखने से वाहन चालकों को परेशानी हुई लेकिन अब स्थिति सामान्य होने वाली है।