A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

कोरबा- छत्तीसगढ़ के करोबा में पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि इस हादसे में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए हैं। सड़क पर बैठे मवेशी को बचाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में विधायक को गंभीर चोट आई है। 

बता दें, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा कोरबा से घर वापस जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई...यह पूरा मामला कटघोरा बायपास मार्ग के लखनपुर का है। 

मोटर साइकिल सवार महिला से टकराया 

एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के बसंतपुर में बाइक से जा रहा मोटर साइकिल सवार रोड में टहल रही महिला से टकरा गया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने मोटर साइकिल सवार युवक को इतना पीटा की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, गुरुवार की शाम महिलाएं रोड में टहल रही थी। इसी दौरान मृतक रामा बाइक से जा रहा था। छोटे बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर महिला से टकरा गई। जिसके कारण महिला को चोट लगी लोगों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इसी दौरान महिला के परिजन जगजीत साहू, दुर्गा प्रसाद साहू और घर की महिला सदस्यों ने एक राय होकर मोटरसाइकल सवार रामा तांडिया को बेरहमी से मारने लगे। जिसके बाद लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की पर परिजनो ने किसी की नही सुनी और बेरहमी से लात घूंसो से बाइक सवार की पिटाई कर दी। जिसके बाद बाइक सवार बदहवास हो गया। 

बाइक सवार के परिजन थाना पहुंचे 

जानकारी लगने पर बाइक सवार के परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। जिन्होंने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल रामा को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन घायल रामा को लेकर बिलासपुर सिम्स पहुंचे। जहां इलाज के दौरान शरीर में गंभीर चोटें लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। वही मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजनों और समाज के लोगों ने पेंड्रा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।