छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 11 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा, शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए अलग से विज्ञापन आएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। शासन द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता के 5 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इनमें से सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है, जबकि शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए अभी इंतजार करना होगा। 

शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उक्त रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा और अन्य शर्तें भी निर्धारित कर दी गई हैं।

व्याख्याता एवं शिक्षक भर्ती के लिए पृथक विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया, विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट 'पर जारी की जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

10 अक्टूबर को होगी लिखित परीक्षा
इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। व्याख्याता और शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पृथक से विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)