रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। सीएम साय ने मुख्य न्यायाधीश को समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और बेल मेटल से निर्मित भगवान श्री राम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का स्वागत और अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Hidayatullah National Law University) के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।