A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

नौशाद अहमद/सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में नव विवाहिता की मौत के मालमे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। काफी दिनों से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि, नव विवाहिता का कत्ल करने वाला उसका पति ही निकलेगा। हालांकि पुलिस ने तकीकात के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

दुपट्टे से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या कर दी 

बता दें, करौंदामुड़ा का रहने वाला मुजुबिल अपने ससुराल फोन करता है और कहता है कि, आपकी लड़की की तबीयत खराब चल रही है। उसे हॉस्पिटल लेके जा रहा हूं...कुछ देर में फिर से फोन करके बोलता है कि, हार्ट अटैक आया है। लेकिन जब लड़की के घर वाले पहुंचते है तो देखते है कि, लड़की का पूरा शरीर ठंडा हो गया है और उसकी मौत हो चुकी है। 

दोनों के बीच विवाद होता रहता था 

पति ने पुलिस को बताया कि, उसका अफेयर चल रहा था। इसलिए मैंने गला दबाकर मार दिया। अक्सर दोनों के बीच अनबन होती रहती थी। इसी मसले पर कई बार विवाद होता था। लेकिन एक दिन विवाद ज्यादा बढ़ गया और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मुजीबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

मेरी बेटी की हत्या हुई है 

दरअसल, परिवार वालों को गले में निशान दिखने की वजह से शक हुआ और घर वाले ने इसकी जानकारी झिलमिल थाना जाकर दी, इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचती है और तहसीलदार के सामने पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज देती है। इधर, घर वाले को लगता है कि, मेरी बेटी की हत्या की गई है। 

ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की मांग 

मृतक लड़की के परिवार वाले ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं और जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, उसे दफन करने से मना करते हैं। वहीं शव को सूरजपुर थाना ले आते हैं। इतना कुछ होने के बाद झिलमिली पुलिस ने जब पति को पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है।