A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न होने के बाद राज्य के दिग्गज भाजपा नेताओं ने ओडिशा में मोर्चा संभाल लिया है। ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और सीनियर विधायक, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने ओडिशा की सबसे चर्चित सीटों में से एक पुरी लोकसभा में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा संगठन ने उन्हें पुरी विधानसभा सीट पर प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंपा है। 

उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी ने पुरी लोकसभा सीट से अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को और पुरी विधानसभा सीट से विधायक जयंत कुमार सारंगी को चुनावी मैदान में उतारा है। लिहाजा इसे ओडिशा की सबसे चर्चित सीट माना जा रहा है।

मूणत बोले- ओड़िशा में बनेगी डबल इंजन की सरकार 

अपने चुनावी दौरे को लेकर भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई नेता ओड़िशा, झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत सभी चुनावी राज्यों में तैनात हैं। मुझे पार्टी ने पुरी विधानसभा सीट पर जिम्मेदारी सौंपी है। मूणत ने कहा कि पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि हैं। इस पवित्र भूमि में रहने वाले लोग रामभक्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुरी की जनता ने तय कर लिया है कि जो अयोध्या में भगवान राम को लाये हैं, उन्हें ही देश और राज्य की बागडोर सौंपनी हैं। 

पात्रा और सारंगी दोनो बेहद लोकप्रिय

उन्होंने आगे कहा कि मैं पुरी विधानसभा सीट के कोने- कोने तक जा रहा हूं, यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि, आमजनों के मन में हमारे प्रत्याशी जयंत कुमार सारंगी और संबित पात्रा के प्रति बेहद स्नेह है। लोगो ने तय कर लिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में  मतदान करके ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओड़िसा में भाजपा की सरकार बनेगी। 

जनता ने नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है

मूणत ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में ओडिशा की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। ओडिशा की एक आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनी हैं, जिससे ओड़िशा के साथ ही आदिवासियों का सम्मान बढ़ा है, जबकि  बीजद के 25 साल के शासन में मुख्यमंत्री पटनायक ने ओड़िशा को 50 साल पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने अब नवीन बाबू को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पुरी में भाजपा रिकॉर्डतोड़ मतों से जीतेगी।  ओडिशा का अगला  मुख्यमंत्री भाजपा नेता और  नरेंद्र मोदी  तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे।  

पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उत्साह

मूणत ने कहा कि पुरी में भाजपा के विपक्षी दलों ने अभी से हार स्वीकार कर ली है। बीजेडी के खेमे में निराशा का माहौल है, तो वहीं कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी सुचारिता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार करके भाजपा की जीत पहले ही तय कर दी है। राजेश मूणत ने  बताया कि, ओड़िशा में भारतीय जनता पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है। आगामी 20 मई को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। पीएम मोदी 20 मई (सोमवार) को पुरी में रोड शो करेंगे, इसको लेकर आमजनों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।समेत तीन आरोपी गिरफ्तार