एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान और गणित शिक्षण को नई दिशा देने की पहल हो रही है। पुणे स्थित भारत देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय विज्ञान शिक्षा व अनुसन्धान संस्थान पुणे में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षण क्षेत्र के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी जिले के नवाचरी शिक्षकों ने हिस्सा लेकर आधुनिक व प्रयोगात्मक शिक्षण का अध्ययन किया।
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में लगभग 100 शिक्षकों ने सहभागिता ली और हैंड्स ऑन एक्टिविटी किट्स की जानकारी दी गई। प्रतिभागी शिक्षकों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं, विज्ञान गैलेरी और तारामंडल का अवलोकन किया। कार्यशाला के अंतर्गत साइंस एक्टिविटी सेंटर के माध्यम से कम लागत वाली सामग्री से विज्ञान प्रयोग एवं शिक्षण अधिगम सामग्री TLM निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। भाग लेने वाले शिक्षको ने बताया इस प्रशिक्षण से नवाचार व विधार्थी केंद्रित शिक्षा बनाने में सहायता मिलेगी।
ये व्याख्याता रहे उपस्थित
मोहला, मानपुर, चौकी से व्याख्याता धनेश्वर. देवांगन शासकीय हाई स्कूल दीघवाडी, काव्य प्रकाश दुबे व्याख्याता शासकीय हायर सेकंड्री स्कूल डुमर टोला, निरंजना कलामे व्याख्याता शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कोर्रमटोला, संध्या तिवारी व्याख्याता शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बाँधा बाजार एवं व्याख्याता शा .उ. मा. शाला कौड़ीकसा अंजू कौर कंजवानी ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा रायपुर के कोर्डिनेटर राजेश सोनकर तथा आइसर पुणे के लीड कॉर्डिनेटर अशोक रुपनेर, अंकीश तिरपुड़े तथा उनकी टीम का मार्गदर्शन मिला।