एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला में 20 अप्रैल को आदिवासी बस चालक कमलेश भूआर्य हत्याकांड को लेकर आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। आदिवासी हल्बा समाज के महिला पुरुष युवा ग्रामीण लगभग 10 हजार की भीड़ में एकत्रित होकर डंडा झंडा लेकर रैली के शक्ल में कलेक्ट्रेट- एसपी कार्यालय की ओर आगे बढ़े। भारी तादाद में तैनात पुलिस बल ने कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय के मैन गेट मे बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच तीखी बहस नोंकझोंक और नारे बाजी के बीच स्थिति तनाव पूर्ण रहा। जिस वक्त कलेक्ट्रेट के सामने हजारों भीड़ प्रदर्शन मे जूटी हुई थी इसी दौरान सांसद संतोष पांडे, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू प्रशासनिक बैठक मे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मौजूद थे और बाहर हजारों की भीड़ आदिवासी ड्राइवर कमलेश हत्याकांड के खिलाफ लामबंद थे।
समाज में भारी आक्रोश, सख्त सजा की मांग
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के बीच इस हत्याकांड को लेकर गहरा आक्रोश है। मृतक ड्राइवर की पत्नी अमेरिका बाई भूआर्य को लेकर पहुंचे समाजजनों ने एक स्वर में आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा , परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग रखी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष बीरेंद्र मसिया ने बताया कि लगभग दस हजार समाज जन इस प्रदर्शन में पहुंचे थे। जिस विभस्त तरीके से उनके समाज के ड्राइवर को थाने के करीब दो दो बार आरोपियों ने अंतड़िया के फटने तक मारा है, जिला मुख्यालय में आम लोग सुरक्षित नहीं है। जिस वजह से आक्रोश रैली हल्बा हलबी समाज ने निकला है।
घर का इकलौता कमाने वाला था मृत ड्राइवर
बीते 20 मार्च को मोहला के 6 युवकों ने बस चालक कमलेश भूआर्य की बेरहमी से बेल्ट और पट्टे से पिटाई कर दिये गंभीर रूप से घायल कमलेश को राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 मार्च को इलाज के दौरान उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही एसपी वायपी सिह के निर्देश में मोहला थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोहला निवासी सभी आरोपियों को उसी रात हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया है। बावजूद इसके, आदिवासी समाज इस कार्रवाई को अपर्याप्त मानते हुए कड़ी सजा की मांग कर रहा है। बताया गया कि ड्राइवर अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
प्रदर्शन के दौरान सांसद संतोष पांडे खुज्जी की विधायक भोलाराम साहू कलेक्ट सभा कक्ष में प्रशासनिक बैठक मे मौजूद थे। बाहर हजारों की भीड़ कार्यालय घेरे हुए थी स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर सहित पूरे नगर मे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया ताकि अप्रिय घटना को रोका जा सके।