A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

नौशाद अहमद-सूरजपुर। सरकार लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन सूरजपुर जिले में आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां लोग पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीण कई किलोमीटर चल कर पानी ला रहे हैं।

सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत गोविंदगढ़ के छरकेनी पारा और कूदरी पारा में रहने वाले लोग दो किलोमीटर चल कर ढोढ़ी का पानी पीने को मजबूर हैं। क्योंकि यहां हैण्डपम्प खराब है और जिस हैंड पंप से पानी आ रहा है वह आयरन युक्त है, जिसे पीना मुश्किल है। वहीं नल-जल योजना की टंकी तो बन गई है पर वह भी शो पीस बना हुआ है। ग्रामीण बताते हैं कि, उन्हें ये पानी भी लगभग दो किलोमीटर चलने के बाद नसीब होता है। कई बार इस पानी को पीकर बच्चे बीमार हो जाते हैं। जब हमने इसकी जानकारी जिला पंचयात सीईओ को दिया तो उन्होंने जल्द ही पानी की समस्या को दूर करने की बात कही।