जांजगीर चांपा में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जनप्रतिनिधियों और अफसरों से सीधा संवाद करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विकास में कारगर हो रही योजनाओं, विकास कार्यों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने हरिभूमि एवं आईएनएच का जिला संवाद 2026 का आयोजन 16 फरवरी को किया गया है। कार्यक्रम में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और जिले के अफसरों व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों से सीधा संवाद करेंगे। सोमवार को शाम 4 बजे जिला पंचायत के पास स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 

इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,खनिज विभाग निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेष राज हरवंश, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल से संवाद होगा। कार्यक्रम के एक सत्र में जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय भी शामिल होंगे। तत्पश्चात शिक्षाविद समाजसेवी एवं उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ चर्चा होगी। जिसमें चैतन्य महाविद्यालय के संचालक वीरेन्द्र तिवारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं श्री श्री दुर्गोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल, उद्योगपति प्रतीक अग्रवाल, क्रशर उद्योग संघ के सचिव विजय अग्रवाल शामिल होंगे।

सम्मान समारोह भी
अंतिम सेशन सम्मान समारोह का होगा। इसमें भारतीय कुष्ठ निवारण संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता साहित्यकार एवं कानूनी किताबों के लेखक विजय कुमार दुबे, निःशुल्क शिक्षा दान करने वाले रामकृष्ण वैष्णव, हरि लीला ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया, यूनिक फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर अखिलेश सिंह सेंगर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी.के. नायक, सांदीपनि शिक्षण संस्थान राहोद के संचालक संतोष गुप्ता, जिला क्रशर उद्योग कें अध्यक्ष दीपक सिंघानिया, स्नैकमेन के रूप में प्रसिद्ध अनुराग शुक्ला और लक्ष्मी बिल्डर के  लक्ष्मीचंद देवांगन को सम्मानित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईएनएच 24x7 न्यूज चैनल पर होगा।