A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निधन पर दुख जताया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार का निधन 72 साल में हुआ है। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। अब उनका पार्थिव शरीर पटना के लिए ले जाया जाएगा।
पिछले महीने लिया था राजनीति से संन्यास
जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पिछले महीने राजनीति से संन्यास लिया था। क्योंकि वे कुछ वक्त से कैंसर की बिमारी से जूझ रहे थे। इसलिए उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेताओं और पीएम मोदी को सबकुछ बताकर पार्टी से संन्यास ले लिया था।
सुशील मोदी विधायक कब बने थे
सुशील मोदी ने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से 1971 में की थी। उसके बाद वे जेपी आंदोलन से जुड़े थे। इस आंदोलन के बाद से ही उन्होंने लोगों के बीच पहचान बना ली, इसके बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। यहां से उनकी पहचान युवा नेता के रूप में होने लगी। 1990 में विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद विधायक बनाए गए।
राज्यसभा तक कैसे पहुंचे
लोकसभा चुनाव 2004 में भाजपा से भागलपुर का टिकट मिला, जहां उन्हें सांसद बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने 2005 में सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया और बिहार में 2005 से 2020 तक वित्त मंत्री बना दिए गए। वहीं जब 2020 में NDA की सरकार ने दस्तक दी, तब नीतीश कुमार को लगा कि, सुशील मोदी को ही डिप्टी सीएम बनाना है। इसलिए उन्हें राज्यसभा भेज दिया गया।
