A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्थित कोलडीहा इलाके पिलखा पहाड़ के जंगल में एक ग्रामीण का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला है। जैसे ही जंगल की ओर मवेशी चराने जाने वाले ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें इसके बारे में पता चला कि, शव पेड़ पर लटका है। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि, शव की पहचान नहीं हो पाई है।
लाश सड़ चुकी थी
पेड़ पर लटका शव पूरी तरह से सड़ चुका था। हालांकि अब शव को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है। साथ ही गांधीनगर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
छात्रा ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में फेल होने की वजह से एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा है निशा मानिकपुरी है और वह शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कुटरा में कक्षा 12 वीं में पढाई करती थी। कल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद वह दो विषयों में फेल हो गई थी।जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
कल ही जारी हुए हैं रिजल्ट
उल्लेखनीय है कि, कल ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने CG Board 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कक्षा 10वीं में आत्मानंद विद्यालय जशपुर की छात्रा सिमरन शब्बा ने 99.50 के साथ टॉप किया है। जिसके बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। उनके परिवार ने सिमरन सबा को खजूर खिला कर उनका मुंह मीठा कराया। जिसके बाद सिमरन ने हरिभूमि डॉट कॉम से बातचीत की है।
10वीं में शुभ अग्रवाल ने किया 8 वां स्थान प्राप्त
कोरबा जिले के कटघोरा निवासी शुभ अग्रवाल ने 10 वीं के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है और 8 वें स्थान पर हैं। शुभ जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि के परिजनों मे खुशी का माहौल है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें फ़ोन कर बधाई दी है। शुभ भविष्य डॉक्टर बनना चाहते हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता- पिता और अपने गुरुजनों को दिया है।
