बलौदा बाजार जिले के कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्रायवर ने युवती को सरकारी नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, शिकायत पर हुआ गिरफ्तार।

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के कसडोल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती की अस्मिता को रौंद डाला।

भरोसा दिलाकर किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में पदस्थ वाहन चालक सुरेंद्र टंडन ने युवती को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया। भरोसे के जाल में फंसाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

कसडोल थाने पहुंची पीड़िता
घटना से टूट चुकी पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाना कसडोल पहुंचकर अपनी आप बीती सुनाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 64(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी ने दिए तत्काल एक्शन के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद कसडोल पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।

आरोपी ने कबूला गुनाह
पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, जिसके बाद 13 अप्रैल 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)