विधायक भैयालाल राजवाड़े अस्पताल में भर्ती: सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जाना हाल- चाल

विधायक भैयालाल राजवाड़े अस्पताल में भर्ती : सीएम साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जाना हाल- चाल
X

 CM विष्णु देव साय ने जाना हाल- चाल 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज जारी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और विधायक धरमलाल कौशिक व अन्य भाजपा नेता उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक भैयालाल का हाल-चाल जाना और उनके स्वस्थ होने की कामना की इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज महिया करने के निर्देश दिए।

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने विधायक भईयालाल राजवाड़े के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना। साथ ही चिकित्सकों से उपचार की प्रगति पर विस्तृत चर्चा कर यह सुनिश्चित किया कि उनकी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ एवं सेवाएँ समय पर प्राप्त होती रहें। इसके साथ ही उन्होंने माँ क़ुदरगढ़ी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


बीजेपी नेता नारायण चंदेल ने जाना हाल-चाल
बीजेपी नेता नारायण चंदेल रायपुर स्थित ITSA हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं कुशलक्षेम जाना।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story