गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले शासकीय कन्या आश्रम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षिका पर भूत-प्रेत भगाने के नाम पर नाबालिग छात्राओं को डराने का गंभीर आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत के बाद के बाद जब मामला सामने आया तो, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर खुद मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आई। 

शिकायत के आधार पर किए गए औचक निरीक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि, संबंधित शिक्षिका काकोली देवनाथ आश्रम परिसर में मौजूद थी, जबकि उसकी वहां कोई आधिकारिक ड्यूटी ही नहीं है। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका की गतिविधियों और छात्राओं की मानसिक स्थिति को देखकर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर भड़क उठीं और उन्होंने शिक्षिका को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई।

इस कृत्य से छात्राएं हो गई थीं भयभीत 
शिकायत के आधार पर किए गए औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षिका की गतिविधियों और छात्राओं की मानसिक स्थिति को देखकर जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर भड़क उठीं और उन्होंने शिक्षिका को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि, इस कथित अंधविश्वास भरे कृत्य से छात्राएं मानसिक रूप से भयभीत हो गई थीं।