19:39 PM(2 years ago )
देशभर में तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई। बिहार में कुल पांच सीटों (झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया) पर वोटिंग हुई, जिसमें कुल 60.00 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। इसमें सबसे ज्यादा वोटिंग अररिया लोकसभा क्षेत्र में (62.80%) हुई। जबकि, सबसे मतदाता वोट देने झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में (55.50%) पहुंचे। इसके अलावा, सुपौल में 62.40%, मधेपुरा में 61.00% और खगड़िया में 58.20% लोगों ने वोट दिया।
17:55 PM(2 years ago )
बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक 56.01% मतदान हुए हैं। सबसे ज्यादा सुपौल में 58.91% और सबसे कम झंझारपुर में 53.29% विटिंग हुई है। वहीं, अररिया में 58.57%, मधेपुरा में 54.92% और खगड़िया में 54.35% वोट पड़े।
15:41 PM(2 years ago )
बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 46.69% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 48.36% और सबसे कम झंझारपुर में 42.94% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 48.98%, मधेपुरा में 46.59% और खगड़िया में 46.56% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
13:35 PM(2 years ago )
बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.69% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 38.58% और सबसे कम झंझारपुर में 34.94% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 37.09%, मधेपुरा में 36.84% और खगड़िया में 36.02% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
13:07 PM(2 years ago )
खगड़िया में एक महिला इंग्लैंड से मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंची। वह महिला खगड़िया की बेटी तेजस्विनी है, जो प्रत्येक मतदान में इंग्लैंड से अपने गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती है।
12:58 PM(2 years ago )
मधेपुरा: मधेपुरा में सदर प्रखंड के सधवा बूथ संख्या 245 पर पीठासीन पदाधिकारी शशिभूषण भरती के सीने में अचानक दर्द होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।
11:43 AM(2 years ago )
बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.41% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 25.98% और सबसे कम झंझारपुर में 22.39% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 25.97%, मधेपुरा में 23.31% और खगड़िया में 24.49% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
11:33 AM(2 years ago )
खगड़िया: LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने लाइन में लगकर मतदान किया। अलौली प्रखंड के मध्य विद्यालय बेलाही के बूथ संख्या आठ पर मतदान किया।
11:10 AM(2 years ago )
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सुबह से ही बहुत अच्छा मतदान हो रहा है। हमारे तरफ वोटिंग हो रही है। बीजेपी इतना डर गई है कि वह लोगों को भड़का रही है। वे चाहते हैं संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाए। क्या मुस्लिमों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
10:53 AM(2 years ago )
झंझारपुर: गंगापुर बूथ पर पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी गुलाब यादव ने मतदान किया।
09:43 AM(2 years ago )
बिहार में हो रहे तीसरे चरण के 5 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 10.78% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा सुपौल में 11.41% और सबसे कम खगड़िया और झंझारपुर में 10.41% मतदान हुए। वहीं, अररिया में 10.97% और मधेपुरा में 10.71% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया।
09:14 AM(2 years ago )
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सुपौल लोकसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है और मैंने अपना वोट डाल दिया है। 'पहले मतदान फिर जलपान' यह वोट देश को मजबूत करेगा और मजबूत करेगा। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।
09:06 AM(2 years ago )
सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड चांदपीपर पंचायत स्थित बूथ संख्या 58 में पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गई। ड्यूटी करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।