19:24 PM(2 years ago )
बिहार में चौथे चरण के तहत 5 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया। चुनाव आयोग ने शाम 6 बजे तक के अनुमानित आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक राज्य की बेगूसराय लोकसभा में सबसे अधिक 58.40 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इसके अलावा दरभंगा सीट पर 56.63 प्रतिशत, उजियारपुर में 56 प्रतिशत, समस्तीपुर में 58.10 प्रतिशत और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 55 फीसदी मतदान हुआ।
18:10 PM(2 years ago )
चुनाव आयोग ने शाम 05 बजे तक की डेटा जारी कर दी है, जिसके मुताबिक बिहार की पांच सीटों पर शाम 05 बजे तक ओवरऑल वोटिंग प्रतिशत 54.14% रहा। इसमें सबसे अधिक मतदान समस्तीपुर में 56.36% मतदान हुआ, जबकि अभी तक सबसे कम मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 51.44% वोटिंग हुई। इसके अलावा, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में शाम 05 बजे तक 54.28%, उजियारपुर में 54.93% और बेगूसराय में 54.08% लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।
16:45 PM(2 years ago )
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण के मतदान में ट्रांसजेंडर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया।
16:33 PM(2 years ago )
वोटिंग के बीच बेगूसराय से एनडीए समर्थित उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने जीत का दावा किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) लिखा, ''बेगूसराय ऐसा भगवामय हो गया है।'' साथ ही गिरिराज सिंह ने लोगों से रिकॉर्ड वोटिंग करने की अपील की है।
15:52 PM(2 years ago )
दोपहर 03 बजे तक बिहार में ओवरऑल 45.23% मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक दरभंगा में 47.61% वोट पड़े। जबकि, उजियारपुर में 46.00%, समस्तीपुर में 47.24%, बेगूसराय में 42.57% और मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में 43.55% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है।
14:08 PM(2 years ago )
बिहार में पांच लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 01 बजे तक बिहार में कुल 34.44% मतदान हुआ है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 36.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मतो का प्रयोग किया। वहीं, अभी तक सबसे कम बेगूसराय 33.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसके अलावा, दरभंगा में 33.13%, उजियारपुर में 34.90% और मुंगेर में 35.09% मतदान हुआ है।
12:10 PM(2 years ago )
इलेक्शन कमिशन ने सुबह 11 बजे तक हुए मतदान की डेटा जारी दी है। अभी तक बिहार में सबसे अधिक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 23.69 फीसदी वोट पड़े। जबकि, दरभंगा में 22.73%, उजियारपुर में 22.79%, बेगूसराय 20.93% और मुंगेर में 22.85% वोटिंग हुई है।
11:26 AM(2 years ago )
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने लखीसराय में वोट डाला। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।
11:20 AM(2 years ago )
उजियारपुर से भाजपा नेता और एनडीए समर्थित उम्मीदवार नित्यानंद राय ने लोगों से बढ़-चढ़कर वोटिंग करने का अपील किया है।
11:05 AM(2 years ago )
चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इलेक्शन कमिशन द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, सुबह 9 बजे तक बिहार में कुल 10.18% वोटिंग हुई है। अभी तक दरभंगा में सबसे अधिक 11.61 फीसदी वोट पड़े हैं। जबकि, उजियारपुर में 09.31%, समस्तीपुर में 11.11%, बेगूसराय में 08.85% और मुंगेर में 10.26% मतदान हुआ है।