ऐसा अमीर फुटबॉलर जो अब तक नहीं भूला अपनी ''जड़ें''
दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलरों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जिंदगी की कहानी बहुत रोचक है।

पुर्तगाल के इस शानदार खिलाड़ी ने कम उम्र में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्होंने उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में शुमार कर दिया है। एक माली के इस बच्चे में ऐसा टैलेंट था जो रोनाल्डो को फुटबॉल की दुनिया में एक मिशाल बना दिया। टीन की छत के नीचे खेल बड़े हुए रोनाल्डो के नाम फुटबॉल में कई रिकॉर्ड दर्ज है।
ऐसे रिकॉर्ड जिसे छूने से पहले कोई भी फुटबॉलर धराशाई हो जाए। रोनाल्डो ने बायर्न म्यूनिख के खिलाफ गोल दाग पर अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। वह 100वां यूरोपीय गोल दागने वाले पहले फुटबॉलर बन गए है। आज हम आपको रोनाल्डो की जिंदगी से जुड़े 5 रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
रोनाल्डो का नाम अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन के नाम पर रखा गया। रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डोस सैन्टोस अवीरो है।
इनके पिता एक सरकारी माली थे और इसी से वह घर पालते थे।
रोनाल्डो ने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया। क्योंकि उनके पिता की मौत अधिक मात्रा में शराब पीने से हुई। पिता की मौत के बाद रोनाल्डो की मां ने लोगों के घरों में कुक और क्लीनर का काम करती थी।
रोनाल्डो ने एक बच्चे के कैंसर का इलाज करवाया और हमेशा रक्तदान भी करते हैं। 15 साल की उम्र में रोनाल्डो की हार्ट सर्जरी हुई थी। डॉक्टर ने कहा था कि उनका फुटबॉल कैरियर खतरे में है। लेकिन उन्होंने खेलना जारी रखा और इतने बड़े फुटबॉलर बने
रोनाल्डो जब 17 साल के थे तभी उन्होंने अपना पहला मैच पुर्तगाल के स्पोर्टिंग लिस्बन क्लब की तरफ से खेला था। रोनाल्डो 7 नम्बर की जर्सी पहनते है।
जब यह जर्सी उन्हें ऑफर की गई तो वह चिंता में पड़ गए। क्योंकि 7 नम्बर की जर्सी उस समय के कई दिग्गज खिलाड़ी पहनते थे। लेकिन बाद में यही जर्सी रोनाल्डो की भी पहचान बन गई
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App