शुरू हुई देवर-भाभी की छेड़खानी, युवराज ने भाभी अनुष्का को दिया नया नाम
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अनुष्का और विराट के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं।

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आखिरकार साल 2017 को यादगार बना ही दिया।
विराट-अनुष्का इसी महीने 11 तारीख को इटली में गुपचुप शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी।
इसे भी पढ़े: 1009 रन की पारी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने छोड़ा क्रिकेट!, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे
दिल्ली और मुंबई में दिए गए रिसेप्शन ने उतना ही मीडिया की सुर्खियां बटोरी। अब टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अनुष्का और विराट के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
युवी ने तस्वीर के साथ लिखा-दुआ है कि आप दोनों की ये पार्टनरशिप सारी उम्र बनी रहे, चीकू और रोजी फाबी (भाभी)। युवराज के इस पोस्ट के जरिए विराट को ‘चीकू’ और अनुष्का को ‘रोजी’ निकनेम दिया है।
दरअसल अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में उसका नाम रोजी था इसलिए युवराज ने अनुष्का को इस नाम से पुकारा। बता दें कि विराट का नाम तो पहले से ही चीकू है पर अनुष्का का ये नाम नाम शायद किसी ने कभी नहीं सुना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App