कुश्ती मेरे लिए पूजा करने जैसी: साक्षी मलिक
साक्षी ने पिछले साल रियो ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर इतिहास रचा था।

रियो खेलों की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने मंगलवार को यहां कहा कि उनके लिए कुश्ती पूजा करने जैसा है। साक्षी ने पिछले साल रियो ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर इतिहास रचा था।
ये भी पढ़ें - टेनिस: सानिया-श्वेडोवा की जोड़ी पहले दौरे से बाहर
वह यह कारनामा करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय विश्व कुश्ती दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर कहा, कि मैं दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनना चाहती हूं।
ये भी पढ़े - भारतीय फुटबाल टीम 13 महीनों में खेलेगी 15 अंतरराष्ट्रीय मैच
उन्होंने कहा कि मेरे लिए कुश्ती पूजा करने जैसा है। मैं आज कुछ भी हूं वह इस खेल की वजह से हूं जिसने मुझे सिखाया कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता है। मेरा अभ्यास चल रहा है। मैं आगे भी सुधार करने की कोशिश करुंगी क्योंकि आप सीखना कभी बंद नहीं करते।
साक्षी की पिछले महीने शादी हुई थी। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद भी कुछ नहीं बदला है और उन्होंने कुश्ती जारी रखी है। उन्होंने कहा कि यह आपकी मानसिकता पर निर्भर करता है। कई विदेशी पहलवान भी विवाहित है। उनके बच्चे हैं और वे अब भी पदक जीत रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App