वर्ल्ड रेसलिंग की रैंकिंग में 5वें स्थान पर पहुंची साक्षी मलिक
साक्षी अब महिला 58 किग्रा वर्ग में करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. रियो ओलम्पिक में भारत के पदक का खाता खोलने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की ताजा रैंकिंग में टॉप 5 में शुमार हो गई हैं। साक्षी अब महिला 58 किग्रा वर्ग में करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।
साक्षी चौथे नंबर पर हैं। ओलम्पिक में साक्षी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साक्षी को इससे पहले कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी। ओलम्पिक के दौरान क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट के कारण बाहर हुई एक अन्य भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 48 किग्रा वर्ग में दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। मेंस फ्रीस्टाइल में संदीप तोमर और बजरंग पूनिया ही भारतीय पहलवानों में टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। ओलम्पिक में शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हुए संदीप 57 किग्रा वर्ग में 15वें जबकि बजरंग 61 किग्रा वर्ग में 18वें स्थान पर हैं।
महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदक का इंतजार खत्म कर दिया था। 23 साल की साक्षी ने किर्गिजस्तान की पहलवान को 58 किलोग्राम वर्ग में हराकर जीत दर्ज वाली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। लेकिन इस जीत को हासिल करने में उनके 12 सालों की मेहनत थी और साथ ही जीत के बाद खुद साक्षी के शब्दों में जीत के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया था कि मेरी 12 साल की तपस्या सफल हो गई है।
साभार- टाइम्स ऑफ इंडिया
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story