Wrestlemania 2018: अंडरटेकर-खली-बिग शो और जॉन सीना की फाइट
रैसलमेनिया 34 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। रैसलमेनिया को 8 अप्रैल 2018 से खेला जाएगा। रैसलिंग के भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व-भर में इसके फैंस हैं।

एक बार फिर से आपको टीवी पर लोग एक-दूसरे को पटखनी देते हुए दिखाई देंगे क्योकि रैसलमेनिया फिर से आपको अपने चहेते wrestler को लड़ते हुए दिखाने वाला है।लोगों के बीच wrestling के नाम से मशहूर रैसलमेनिया, जिसका 34वां खेल न्यू आर्लीन्स के लुईसियाना में 8 अप्रैल 2018 से खेला जाएगा।
दो बार ही हमारा हाथ टीवी के रिमोट पर जाता है। पहला, जब स्क्रीन पर आईपीएल चलता है और दूसरा, जब हमें रैसलमेनिया को देखने का मौका मिलता है। रैसलमेनिया ही एकमात्र ऐसा इवेंट है जिसे आप चाहें घर पर देखो या फिर स्टेडियम में जाकर, माहौल एकदम शांत रहता है। रैसलमेनिया 34वां काउंटडाउन शुरु हो चुका है। बस अब कुछ ही दिनों में इस खेल का आगाज़ होने वाला है।
इसे भी पढ़ेः IPL 2018: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, दूसरा नाम तो चौंकाने वाला है
आइए जानतें है इससे जुड़ी कुछ बातें-
- रैसलिंग के भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व-भर में इसके फैंस हैं। रैसलमेनिया रैसलिंग की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट है।
- रैसलमेनिया का शो बहुत बड़ा होता हैं। इसके आयोजन के लिए एक सही जगह चुनना भी काफी जरूरी है। हजारों की तादाद में फैंस इकट्टे होते है।
- भीड़ को देखकर रैसलमेनिया 23 का आयोजन स्टेडियम मे ही किया जाने लगा है। अभी-भी इस खेल का आयोजन स्टेडियम में ही किया जा रहा है।
- स्टेडियम में आतिशबाजी का अपना ही मज़ा है। खेल के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों तरफ जमकर आतिशबाजी होती है।
- इस बार जिंदर महल भी भारत की तरफ से खेलेंगे। साल 2017 उनके लिए सबसे यादगार साल रहा है। रैसलमेनिया में जिंदर यूएस टाइटल के लिए मैच लड़ने वाले है।
इस बार भी कई रैसलर रैंडी ऑर्टन, अंडर टेकर, जॉन सीना और द ग्रेट खली आदि कई खिलाड़ी भी इस खेल में हिस्सा लेंगे। इस बार रैसलमेनिया में कई खेलों का आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दें कि रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैंसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। वहीं मेन इवेंट में नाकामुरा का मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। वहीं चार्लोटे फ्लेर और असुका दोनों के बीच स्मैकडाउन महिला चेंपियनशिप खेली जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App