WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने किया कोचिंग स्टाफ का ऐलान, जोनाथन बैटी समेत इन 4 दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

BCCI ने महिला प्रीमियर लीग को लेकर सभी जरूरी जानकारियां पहले ही सांझा कर दी थीं। इस कड़ी में अब Women's Premier League की मेगा नीलामी से ठीक दो दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा कर दी है। मालूम हो 13 फरवरी को women's IPL auction होना है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी महिला टीम का मुख्य कोच जोनाथन बैटी को बनाया है।
महिला बिग बैश लीग में कर चुके हैं कोचिंग
बता दें कि जोनाथन बैटी ने इससे पहले 2021 और 2022 में ओवल इनविजनल महिला टीम को 'द हंड्रेड ' टाइटल के लिए कोचिंग की थी। इससे पहले बैटी ने Women's Big Bash League और सरे महिला टीम में मेलबर्न स्टार्स को भी कोचिंग दी थी। टीम से जुड़ने के बाद 48 साल के बैटी ने कहा है कि WPL के पहले सीजन के लिए हेड कोच के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं टीम के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकता। यह women's cricket में शामिल होने का एक अविश्वसनीय समय है और डब्ल्यूपीएल में विश्व स्तर पर महिलाओं के पेशेवर खेल के परिदृश्य को बदलने की क्षमता है।
🚨 ANNOUNCEMENT 🚨
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 11, 2023
Ahead of the #WPLAuction, here's welcoming our newly set up coaching staff for our WPL Team 😍#YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/IT6N8IezZv
इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
Delhi Capitals franchise ने पूर्व महिला क्रिकेटरों हेमलता काला और लिसा केटली और बीजू जॉर्ज को भी सहायक कोच नियुक्त किया है। हेमलता ने भारत के लिए 7 टेस्ट और 78 वनडे खेले हैं। इससे पहले वह राष्ट्रीय चयन पैनल की प्रमुख भी रह चुकी हैं। लीजा कीटली ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट और 82 वनडे खेल चुकी हैं। 2022 में, वह ICC World Cup final में इंग्लैंड की कोच थीं। इसके अलावा बीजू जॉर्ज की बात करें तो जॉर्ज आईपीएल में दिल्ली की पुरुष टीम के साथ भी काम करते हैं। दूसरी ओर, जॉर्ज का Indian women's team के साथ सफल कार्यकाल रहा।