डेविड बेकहम को पछाड दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर बने रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 12.2 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ दुनिया के सबसे अमीर फुटबालर बन गये हैं।

X
नई दिल्ली. रियाल मैड्रिड के स्टार फुटबालर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंगलैंड के पूर्व दिग्गज डेविड बेकहम को पछाडकर 12.2 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ दुनिया के सबसे अमीर फुटबालर बन गये हैं। बेकहम गत वर्ष 16.5 करोड़ पाउंड की कमाई के साथ दुनिया के सबसे अमीर फुटबालर थे, लेकिन उनके संन्यास लेने के बाद वार्षिक गोल रिच सूची में उन्हें शामिल करने पर विचार नहीं किया गया। रोनाल्डो को यहां भी उन्हें उनके धुर प्रतिस्पर्धी मैसी से जोरदार टक्कर मिल रही है। बार्सिलोना के लियोनल मैसी दूसरे, सैमुअल इटो तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
76 मिलियन पाउंड के कॉन्ट्रेक्ट ने बनाया था हिट
उन्होंने हाल में नाइके के साथ एक नया कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। पिछले सीजन में रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड के साथ 76 मिलियन पाउड का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। यह फुटबाल में किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाली सबसे बड़ी राशि थी। डेविड बेकहम फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, कौन सा फुटबालर पछाड़ सकता है रोनाल्डो को-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story