गोल्ड मेडल जीतने के बाद भावुक हुई मैरी कॉम, कहा- मैं अपने देश को यह जीत समर्पित करती हूं
पांच बार की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में महिलाओं की 48 किलोग्राम लाइटवेट श्रेणी में यूक्रेन के हन्ना ओखोटा को हराकर 6ठा स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में महिलाओं की 48 किलोग्राम लाइटवेट श्रेणी में यूक्रेन की हन्ना ओकोता को 5-0 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
Mary Kom beats Hanna Okhota in 48kg light flyweight class to win gold in Women's World Boxing Championships pic.twitter.com/oZO2lsGvXw
— ANI (@ANI) November 24, 2018
इससे पहले मैरी कॉम ने गुरुवार को सेमीफाइनल में उत्तरी कोरिया के किम हियांग एमआई को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। हन्ना ओखोटा के खिलाफ महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा- मैं अपने देश को यह जीत समर्पित करना चाहूंगा।
I would like to dedicate this win to my country: Boxer Mary Kom after winning gold in Women's World Boxing Championships against Hanna Okhota pic.twitter.com/XJEFlD77Bd
— ANI (@ANI) November 24, 2018
मैरी कॉम 6 खिताब जीतने वाली पहली महिला बॉक्सरइस जीत के साथ ही भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम आयरलैंड की कैटी टेलर को पीछे छोड़कर सबसे अधिक 6 वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर बन गईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App