महिला सश्क्तिकरण के सपने को साकार होने की तलाश में हूं: हरेंद्र सिंह

महिला सश्क्तिकरण के सपने को साकार होने की तलाश में हूं: हरेंद्र सिंह
X
हरेंद्र सिंह को सौंपी गई वुमन हॉकी टीम इंडिया की कमान

हरेंद्र सिंह ने सीनियर पुरूष कोच की भूमिका न मिलने से निराशा की बात को नकारते हुए कहा हैं कि महिला टीम के साथ काम के मौके का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा, कि निराशा का कोई सवाल नहीं हैं।

अगर किसी को देश की सेवा करने का मौका मिलता हैं। तो उसे यह नहीं देखना चाहिए, कि नौकरी क्या हैं। बल्कि उसको गंभीरता से लेते हुए देश की सेवा समक्षकर आगे आना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने आगे कहा, कि मैं देश की सेवा करने के साथ-साथ भारत में महिला सश्क्तिकरण के सपने को साकार होने की तलाश में हूं। और मैं भी हॉकी टीम से शुरूआत करना चाहता हूं।

हरेंद्र सिंह जिन्होंने जूनियर पुरूष टीम को दिसंबर में घरेलू धरती पर जीत हासिल करने के लिए अपनी अवधि समाप्त होने से पहले नेतृत्व करने के दौरान कहा था। कि मुक्षे अपनी मौजूदा जिम्मेदारी किसी भी तरह से कम नहीं दिखाई दे रही हैं।

मुझे मालूम नहीं कि हम भारत को किस नजर से देखते हैं, लेकिन दुनिया में महिलाओं की टीमों और कोचों में काफी महत्व हैं। हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाना चाहिए, दुनिया के सभी शीर्ष कोच कोंचिंग महिलाओं की टीमों में शामिल किया गया हैं। कोचिंग वर्क में महिला और पुरूष टीमों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं हैं।

हरेंद्र ने विश्व कप के बाद जूनियर कोच के रूप में रहते हुए असंतोष नहीं किया था। उन्होंने अपने 19 साल के कोचिंग कैरियर से पहले एक भी महिला टीम को प्रशिक्षित नहीं किया था।

उन्होंने जूनियर पुरूषों के साथ अपने कैरियर की शुरूआत की थी। हॉकी इंडिया हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ने भी विश्वास के साथ कहा हैं, कि हरेंद्र सही व्यक्ति हैं और अपनी जिम्मेदारियों को गम्भीरता से निभाते हैं।

हरेंद्र ने कहा कि जिस दिन मुक्षे इस प्रस्ताव को सौंपा गया, मैंने गर्व के साथ इसको स्वीकार किया, इसके लिए घर पर मेरी 22 वर्षीय बेटी भी इंतजार कर रही थी इस पर मुक्षे एक ओर खुशी हुई वह ये थी इस टीम में अधिकतर लड़किया उस आयु वर्ग की हैं।

महिलाओं के साथ हरेन्द्र का पहला काम एशिया कप '28 अक्टूबर-5 नवंबर में जापान' दौरे पर होगा, जिसके लिए 4 और 5 अक्टूबर को यहां ट्रायल के आधार पर चयन किया जाएगा। मंगलवार को हॉकी ने राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 महिला संभावितों का नाम रखे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story