Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विंबलडन: सानिया मिर्जा और मिश्रित युगल ने तीसरे दौर में बनाई जगह

दोनों ने जापान की जोड़ी को एक घंटे और 18 मिनट में 7-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

विंबलडन: सानिया मिर्जा और मिश्रित युगल ने तीसरे दौर में बनाई जगह
X

सानिया मिर्जा महिला और मिश्रित युगल दोनों के तीसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही जबकि रोहन बोपन्ना और पूरव राजा ने भी अपनी जोड़ीदारों के साथ मिलकर यहां विंबलडन में मिश्रित युगल मुकाबले जीते।

इसे भी पढ़ें: विंबलडन 2017: राफेल नडाल ने मिलमैन को हराकर,कॅरियर की 850वीं जीत हासिल की

सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिग की चौथी वरीय जोड़ी ने मिश्रित युगल में युसुके वातानुकी और मकोतो निमोमिया की जापान की जोड़ी को एक घंटे और 18 मिनट में 7-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। भारत और क्रोएशिया की जोड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले में छह ऐस लगाए जबकि चार डबल फाल्ट किए।

इसे भी पढ़ें: विंबलडन: टेनिस के बादशाह बने फेडरर, 10,000 ऐस लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए यह जोड़ी अब गत चैंपियन हेनरी कोंटीनेन और हीथर वाटसन से भिड़ेगी। महिला युगल में सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेंस ने नाओमी ब्राडी और हीथर वाटसन की ब्रिटेन की जोड़ी को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

इसे भी पढ़ें: विंबलडन 2017 : विक्टोरिया अजारेंका जीती, केई निशिकोरी और जोहान्ना कोंटा ने बहाया पसीना

इस जोड़ी ने एक घंटे और 45 मिनट में 6-3, 3-6, 6-4 से जीत हासिल की। भारत और बेल्जियम की यह तीसरी वरीय जोड़ी अगले दौर में स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और चीनी ताइपे की युंग यान चेन की तीसरी वरीय जोड़ी से भिड़ेगी।

पूरव-होजुमी दूसरे दौर में

मिश्रित युगल में पूरव ने जापान की एरि होजुमी के साथ मिलकर पहले दौर में जेम्स कारेटानी और रेनाटा वोराकावा की अमेरिका और चेक गणराज्य की जोड़ी को 5-7, 6-4, 6-2 से हराया। पूरव और होजुमी अगले दौर में डेनियल नेस्टर और आंद्रिया क्लेपाक की 11वीं वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

बोपन्ना का विजय अभियान जारी

फ्रेंच ओपन जीतने के एक महीने बाद रोहन बोपन्ना और गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। भारत और कनाडा की 10वीं वरीय जोड़ी ने फ्रांस के फैब्रिस मार्टिन और रोमानिया की रालुका ओलारू को 7-6, 7-5 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story