Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विंबलडन: रोजर फेडरर 8वीं बार बने विंबलडन चैंपियन

विंबलडन जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं रोजर फेडरर

विंबलडन: रोजर फेडरर 8वीं बार बने विंबलडन चैंपियन
X

स्विस स्टार रोजर फेडरर ने विंबलडन खिताब जीत लिया है। रविवार को फाइनल में उन्होंने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी।

इसके साथ ही 35 साल के फेडरर ने 19वें ग्रैंड स्लैम पर कब्जा कर अपने ही रिकॉर्ड को और पुख्ता कर लिया। साथ ही 8वां विंबलडन टाइटल हासिल कर पूर्व अमेरिकी दिग्गज पीट सैंप्रास (7) को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़े:- विंबलडन: वीनस को हराकर गार्बाइन मुगुरूजा बनी विंबलडन की नई रानी

फेडरर ने आखिरी बार 2012 में विंबलडन खिताब हासिल किया था। पहली बार विंबलडन फाइनल में उतरे सातवीं सीड सिलिच को हराने में फेडरर को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने मौजूदा विंबलडन में बैगर कोई सेट गंवाए खिताबी जीत हासिल करने में कामयाबी पाई। विंबलडन की हरी घास पर यह मुकाबला एक घंटा 41 मिनट तक चला।

फेडरर ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर साल की शानदार शुरुआत की थी। जबकि फ्रेंच ओपन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। फेडरर विंबलडन के इतिहास में केन रोजवॉल के बाद पुरुष सिंगल्स के फाइनल में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर उतरे थे।

1974 में ऑस्ट्रेलिया के 39 वर्षीय रोजवॉल विंबलडन के फाइनल में पहुंचे थे, तब उन्हें जिमी कॉनर्स से हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े:- प्रो कबड्डी लीग में होगी रुपयों की बरसात, ईनामी राशि 2 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 8 करोड़

फेडरर के 19 ग्रैंड स्लैम

विंबलडन -8, ऑस्ट्रेलियन ओपन -5, यूएस ओपन -5, फ्रेंच ओपन -1

सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल

रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड 19

राफेल नडाल स्पेन 15

पीट सैंप्रास अमेरिका 14

रॉय इमर्सन ऑस्ट्रेलिया 12

नोवाक जोकोविच सर्बिया 12

विंबलडन ओपन एरा: सर्वाधिक सिंगल्स टाइटल

रोजर फेडरर- 8 (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017)

पीट सैंप्रास- 7 (1993, 1994, 1995, 1997, 1998, 1999, 2000)

बी. बोर्ग- 5 (1976, 1977, 1978, 1979, 1980)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story